फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dead bodies of both the students drowned in the Ganges were found immersed in the water under the Curzon Bridg

Prayagraj : गंगा में डूबे दोनों छात्रों का शव बरामद, कर्जन ब्रिज के नीचे पानी में उताराया मिला

Sun, 21 May 2023 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 May 2023 11:51 AM IST
सार

शनिवार सुबह शिवकुटी में फिर एक हादसा हो गया, जिसमें 12वीं के दो छात्र रमन द्विवेदी (15) और कृष्णा मिश्रा (16) गंगा में डूब गए। पुलिस देर शाम तक तलाश में लगी रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार को भी उनकी खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच दोनो का शव घटनास्थल से कुछ दूर पर कर्जन ब्रिज के नीचे पानी में उतराया मिला।

विज्ञापन
dead bodies of both the students drowned in the Ganges were found immersed in the water under the Curzon Bridg
गंगा में डूबे छात्र रमन द्विवेदी और कृष्णा मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी में नहाते समय गंगा में डूबने वाले इंटर के दोनों छात्रों का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और गोताखोरों ने काफी मशक्कत की लेकिन शव नहीं मिल सका था। रविवार को दोनों छात्रों रमन द्विवेदी और कृष्णा मिश्रा का शव कर्जन पुल के नीचे पानी में उतराता मिला। दोनों इंटर के छात्र थे। शव मिलने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बड़ी संख्या में आसपास और मुहल्ले के लोग जमा थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह शिवकुटी में फिर एक हादसा हो गया, जिसमें 12वीं के दो छात्र रमन द्विवेदी (15) और कृष्णा मिश्रा (16) गंगा में डूब गए। पुलिस देर शाम तक तलाश में लगी रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार को भी उनकी खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच दोनो का शव घटनास्थल से कुछ दूर पर कर्जन ब्रिज के नीचे पानी में उतराया मिला।दोनों छात्र शांतिपुरम के रहने वाले हैं और वहीं स्थित गुरुकुल मान्टेसरी स्कूल में साथ ही पढ़ते थे।

विज्ञापन

रमन के पिता शिवमूर्ति द्विवेदी पुलिस विभाग में दरोगा हैं और वर्तमान में चंदौली में तैनात हैं। जबकि कृष्णा के पिता लोकेश मिश्रा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह आठ बजे के करीब दोनों अपने पांच अन्य दोस्तों सार्थक, ध्रुव, अजीत, आदर्श व अभिन्न के साथ फाफामऊ कछार के पास स्थित बने मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद सभी गंगा स्नान करने के लिए फाफामऊ पुल के नीचे बने घाट पर पहुंच गए।

नहाने के बाद पांच अन्य साथी तो निकल आए, लेकिन रमन व कृष्णा नहाते रहे। इसी दौरान दोनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर किनारे पर खड़े दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते दोनों गंगा में डूब गए। सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई और फिर स्थानीय गोताखाेरों को बुलवाकर उनसे तलाश कराई गई। कुछ देर बाद जल पुलिस व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान भी पहुंच गए। दिन भर खोजबीन चलती रही, लेकिन दोनों छात्रों का कुछ पता नहीं चला। रविवार को फिर दोनों की खोजबीन शुरू की गई थी कि उनका शव उतराया मिला। 

भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं रमन और कृष्णा

उधर, घटना की सूचना पर दोनों बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। रमन इकलौता बेटा है, जिसकी दो बड़ी बहनें प्रिया व काजल हैं। दोनों बहनों के साथ मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, कृष्णा दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा है। घर में बड़ी बहन वैशाली, बड़ा भाई वैभव व मां रीता हैं। हादसे के बाद से दोनों घरों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed