फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DCM coming from behind hit a standing tractor, two killed

खड़े ट्रैक्टर पर पीछे से आ रही डीसीएम ने मारी टक्कर, दो की मौत 

Sun, 25 Jul 2021 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jul 2021 11:38 PM IST
सार

रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारा थाना क्षेत्र स्थित डांडो चौराहे के समीप रविवार सुबह सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
DCM coming from behind hit a standing tractor, two killed
accident - फोटो : graphic

विस्तार

रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारा थाना क्षेत्र स्थित डांडो चौराहे के समीप रविवार सुबह सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के घुर्मी निवासी मो. गुफरान अपने साथ मो. इस्लाम, महबूब व मो. आबिद को लेकर ट्रैक्टर से कौंधियारा क्षेत्र में भूसा खरीदने के लिए निकला था। जैसे ही वह डांडो चौराहे के पास पहुंचा था कि किसी काम से सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। सभी ट्रैक्टर में बैठे हुए थे। इसी बीच प्रयागराज की ओर आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर को पीछे ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी। दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


डीसीएम चालक फूलचंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इजाज के लिए अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने मो. इस्लाम (40) पुत्र न्याज अहमद व महबूब (45) पुत्र हनीफ निवासी घुर्मी को मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर थे और उनके एक-एक पुत्र व एक-एक पुत्री है। सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मो. गुफरान व मो. आबिद व डीसीएम चालक फूलचंद्र पुत्र मंगल सिंह का इलाज अस्पताल के चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed