{"_id":"68853a1ae1720fce68090313","slug":"dcm-collided-from-behind-with-a-parked-truck-driver-died-allahabad-news-c-254-1-sald1001-104548-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के महरूपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात दो बजे खड़े ट्रक में आम लादकर हाथरस से कोलकाता जा रहा डीसीएम टकरा गया। इस दौरान हाथरस निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
आम लाद कर डीसीएम चालक हरदेव सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी सिकंदरा राव महामाया, हाथरस व खलासी मुकेश पुत्र उदल सिंह सिकंदरा हाथरस जा रहे थे। डीसीएम लेकर वह जैसे ही उतरांव थाना क्षेत्र के महरुपुर नेशनल हाईवे के पास पहुंचे, वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस दौरान चालक घंटों स्टेयरिंग में फंसा रहा और उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। वहीं, दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल खलासी भी जख्मी हो गया है।