{"_id":"61153101a256784ab817ac2a","slug":"daughter-in-law-filed-a-case-against-lekhpal-including-son-for-marrying-son-by-changing-caste","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति बदलकर बेटे की शादी करने पर पति समेत लेखपाल ससुर के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति बदलकर बेटे की शादी करने पर पति समेत लेखपाल ससुर के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया केस
Thu, 12 Aug 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:04 PM IST
सार
आरोपी अनुसूचित जाति के हैं और फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर शादी की। इस बारे में पूछने पर पति ने कहा कि संपत्ति के चक्कर में उसने यह फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज में जाति बदलकर शादी करने के आरोप में कल्पना कुमारी (25) ने पति और लेखपाल ससुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उसने शिकायत की तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के बावजूद कार्रवाई न होने पर भुक्तभोगी ने कोर्ट में गुहार लगाई। तब जाकर मामला दर्ज किया गया।
सुलेमसराय के रम्मन का पूरा निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह ओबीसी श्रेणी में आती है और मार्च 2019 में उसकी शादी मछलीशहर जौनपुर में किराए पर रहने वाले शरद कुमार से हुई। उसका पिता राकेश कुमार लेखपाल है जो पूर्व में मछलीशहर और वर्तमान में मड़ियाहू जौनपुर में तैनात है। आरोप है कि शादी से पहले दोनों ने खुद को पिछड़ा वर्ग का बताया और जाति प्रमाणपत्र भी दिखाया। शादी के बाद उसे पति जेठवारा, प्रतापगढ़ स्थित अपने मूल निवास ले गया। इसी दौरान पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।
आरोपी अनुसूचित जाति के हैं और फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर शादी की। इस बारे में पूछने पर पति ने कहा कि संपत्ति के चक्कर में उसने यह फर्जीवाड़ा किया। इस दौरान उसे पति का कुंडा तहसील से जारी एक अन्य जाति प्रमाणपत्र मिला, जिसके मुताबिक वह अनुसूचित जाति का है। शिकायत करने पर लेखपाल ससुर ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि मामले की शिकायत इसी साल मार्च में एसएसपी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने भुक्तभोगी के पति और उसके लेखपाल पति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।