{"_id":"5c8e627ebdec22140012ccf7","slug":"date-of-maghi-purnima-snan-asked-in-dental-surgeon-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल सर्जन परीक्षा में पूछी गई माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि, साठ फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल सर्जन परीक्षा में पूछी गई माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि, साठ फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Sun, 17 Mar 2019 08:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 17 Mar 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित डेंटल सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि के बारे में पूछा गया। परीक्षा में कुल डेढ़ सौ सवाल आए, जिनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन और बाकी 120 विषय से पूछे गए थे। प्रयागराज एवं लखनऊ के 33 केंद्रों में हुई परीक्षा में 59.86 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डेंटल सर्जन के 595 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा प्रयागराज के 10 और लखनऊ के 23 केंद्रों आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 15191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9094 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 6097 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों को 150 सवालों के जवाब देने थे।
विज्ञापन
प्रत्येक सवाल एक अंक का था। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का था। सामान्य अध्ययन से 30 सवाल पूछे गए। इनमें से एक सवाल था कि यूपी में सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन सा है? विकल्पों में प्रयागराज का नाम भी शामिल था। कुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि क्या थी? यह यह सवाल भी आया। इसके अलावा पूछा गया कि भारत से कौन सा आम निर्यात होता है? यह सवाल भी आया कि राष्ट्रपति कितने राज्यसभा सदस्यों को मनोनीत करते हैं? अभ्यर्थियों के मुताबिक सामान्य अध्ययन और विषय से पूछे गए सवाल स्तरीय थे और पेपर संतुलित रहा।
विज्ञापन