फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Database created by institutions, people: Keshav

संस्थाओं, कल्पवासियों का बने डाटाबेस : केशव

Sun, 07 Jan 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Database created by institutions, people: Keshav
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को माघ मेला कार्यालय में मेला के कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी माघ मेला को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में आ रहे कल्पवासियों की सूची तैयार की जाए। इसमे यह जानकारी हो कि अबकी कितने कल्पवासी आए हैं। कल्पवासी की सूची में उनकी पूरी जानकारी दर्ज की जाए। उन्होंने संस्थाओं का डाटा तैयार करने के साथ यह भी देखने को कहा कि कौन संस्था इस बार मेले में नही आई। व्यावसायिक लोगों के द्वारा लगाई दुकानों की सूची भी बनाई जाए। कहा, इससे कुंभ मेले के समय सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम को समीक्षा के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेले में पहली बार दो हजार एलईडी लाइट का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मेले में नियमित विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। प्रखंड के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के कटान को खाक चौक, शिवाला गंगोली में सफलता पूर्वक रोका गया है। टिहरी से 1000 क्यूसेक तथा नरौरा से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कटान को शत प्रतिशत रोकने का निर्देश देने के साथ गंगा नदी में जल की कमी न हो इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया। जल निगम विभाग के अभियंता ने बताया कि 12000 में से 9500 को कनेक्शन दिए जा चुके हैं और शेष लोगों को भी तेजी से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि धूप खिली रहने पर पानी का छिड़काव दिन मे दो से तीन बार अवश्य कराएं। उन्होंने पांटून पुलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि इसी तरह मेला क्षेत्र में लग रहे झंडों में भी कुंभ के ‘लोगो’ को दर्शाया जाए।
विज्ञापन


केशव प्रसाद ने मेले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के बाद संतोष व्यक्त किया। साथ ही मंडलायुक्त से सफाई कर्मचारियों का भुगतान समय से करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने और उनके लिए सामूहिक भोज के आयोजन का सुझाव दिया। सीडीओ सैमुअल पाल एन ने मेले में स्वच्छता संबंधी कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाईए, एसएसपी आकाश कुलहरि सहित लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जल निगम, पुलिस विभाग, मेला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेले की साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में सफाई के लिए विशेष रूप से प्रयोग में लाई जाने वाली मशीन का डेमो देखा। इस मौके पर मंडालायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने माघ मेला में अधिक से अधिक शौचालय बनाने की बात कही, जिससे खुले में शौच से मुक्त का यह अभियान संगम क्षेत्र में सफल हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed