फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Data will be prepared for skilled migrant workers, responsibility given to employment department,

हुनरमंद प्रवासी श्रमिकों का तैयार होगा डाटा, सेवायोजन विभाग को दी गई जिम्मेदारी,

Sun, 25 Apr 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 01:25 AM IST
सार

  • रोजगार उपलब्ध कराने के साथ कारखाने चलाने में भी मिलेगी मदद

विज्ञापन
Data will be prepared for skilled migrant workers, responsibility given to employment department,
employment

विस्तार

हुनरमंद प्रवासी श्रमिकों का एक बार फिर डिटेल तैयार करने की तैयारी की गई है। ताकि, रोजगार उपलब्ध कराने के साथ कारखानों के संचालन में भी उनकी मदद ली जा सके। यह जिम्मेदारी सेवायोजन विभाग को सौंपी गई है। कोविड संक्रमितों की संख्या तथा बंदिशें बढने के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों से श्रमिकों के आने का क्रम शुरू है।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां भी बाजार में मंदी की वजह से बड़ी संख्या में श्रमिक और मजदूर बेरोजगार होने लगे हैं। इसे देखते हुए सरकार की ओर से इनका डिटेल एक बार फिर तैयार करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में श्रमिकों की योग्यता और हुनर के अनुसार अलग-अलग डाटा तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि, कारखानों तथा अन्य संस्थाओं में जरूरत पड़ने पर इन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


जिले में 16 लाख से अधिक को मिलेगा मुफ्त राशन
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार की घोषणा से जिले के करीब 16 लाख लोगों को राहत मिलेगी। सरकार की ओर से गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मई और जून में पांच किलो अनाज मुफ्त देने की घोषणा की गई है। अभी इस बाबत आदेश और गाइड लाइन तो नहीं आई है लेकिन पिछले वर्ष हर कार्डधारक को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त खाद्यान्न मिला था। जिले में आठ लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इनमें 16 लाख से अधिक सदस्यों के नाम दर्ज हैं और सभी को लाभ मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed