फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Darshan comes from the Goddess, praises Ganesha

दर्शन को आए देवी द्वारे, गूंजे जयकारे

Fri, 12 Oct 2018 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Darshan comes from the Goddess, praises Ganesha
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भगवती का ब्रह्मचारिणी स्वरूप में मनोहारी शृंगार किया गया। शक्तिपीठों में देवी के दर्शन और पूजन का क्रम मंगला आरती के बाद दोपहर तक और शृंगार के बाद रात तक जारी रहा। जयकारों के बीच जुटे श्रद्धालुओं में नारियल, चुनरी चढ़ाकर देवी के दर्शन किए और फिर सर्वमंगल, शुभता का आशीष मांगा। शक्तिपीठों में दुर्गासप्तशती पाठ, सहस्रचंडी पाठ सहित देवीगीतों, भजनों की धूम रही। मंदिर परिसर में महिलाओं की टोलियों ने भी भजन-कीर्तन किया। दूसरे दिन मंदिर की ओर  आने वाले रास्ते पर और सजावट की गई। पताकाएं फहराईं तो परिसर को भी साड़ियों, बिजली की झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन


मीरापुर स्थित सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में पुजारी राजा ने महामंगल आरती उतारी। जयकारों के बीच दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग कतारों में दर्शन किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया। समिति अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा और महामंत्री धीरज नागर के मुताबिक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। कल्याणी देवी स्थित सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर में शृंगार दर्शन के साथ ही कर्णछेदन, मुंडन संस्कार के लिए भी श्रद्धालु दूर-दूर से आए। समिति अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक की देखरेख में शतचंडी महायज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने महाभिषेक के साथ ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की। देवी का बहुरंगी फूलों से शृंगार किया गया था।
विज्ञापन


अलोपीबाग स्थित सिद्धपीठ अलोपशंकरी में दर्शन और देवी को निशान चढ़ाने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं के जुटने का क्रम आरंभ हुआ जो रात  तक जारी रहा। शक्तिस्वरूपा मां खेमामाई के मंदिर में कंचन मालवीय की देखरेख में बहुरंगी फूलों से महाशृंगार किया गया। भावापुर स्थित काली मंदिर, कालीबाड़ी, काली थान, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर अष्टभुजी मंदिर सहित देवी के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed