फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Daranganj, Jhansi, Naini, Subedarganj station will be equipped with Wi-Fi

दारागंज, झूंसी, नैनी, सूबेदारगंज स्टेशन वाई फाई से होंगे लैस

Fri, 02 Feb 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Daranganj, Jhansi, Naini, Subedarganj station will be equipped with Wi-Fi
वाई-फाई
इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल की तर्ज पर अब छोटे स्टेशन भी वाई फाई से लैस होंगे। इसके तहत दारागंज, झूंसी, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयाग जंक्शन आदि रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से इन स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कुंभ के मद्देनजर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के लिए भी आम बजट में 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में संवाददाताओं से हुई बातचीत में महाप्रबंधक एमसी चौहान ने बताया कि सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित करने के लिए 35 करोड़ रुपये की स्वीकृत किए गए हैं। इस रकम से यहां वॉशिंग लाइन आदि का निर्माण किया जाएगा। इलाहाबाद से दिल्ली के लिए हमसफर एक्सप्रेस को फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू करवाने की बात भी महाप्रबंधक ने कही।
विज्ञापन


बताया कि सूबेदारगंज में स्टेशन भवन एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, नये फुटओवर ब्रिज, विद्युत सब स्टेशन, ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण, प्लेटफार्म शेल्टर, बैंचों का प्रावधान, शौचालयों का निर्माण, पानी के बूथों का निर्माण आदि काम होंगे। स्टेशन पर चार एस्केलेटर लगाने के साथ राजरूपपुर साइड में एक नया प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों में कुल 34 एस्केलेटर लगाए जाने हैं। इसमें से 17 को स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ट्रेनों में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम (टीपीडब्ल्यूएस) लगाने का काम मार्च 2020 तक पूरा हो जाएगा। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से कानपुर रोड को सीधे जोड़ने के लिए रक्षा विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। महाप्रबंधक ने इस दौरान एनसीआर में अपने एक वर्ष के कार्यकाल का ब्यौरा भी रखा। पिछले वर्ष एक फरवरी 2017 को ही उन्होंने एनसीआर में जीएम का पदभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed