{"_id":"637915d04d1ab74ad93d4136","slug":"daraganj-railway-station-will-remain-closed-in-magh-mela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माघ मेले में बंद रहेगा दारागंज रेलवे स्टेशन, मौनी अमावस्या को संगम स्टेशन पर नहीं होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माघ मेले में बंद रहेगा दारागंज रेलवे स्टेशन, मौनी अमावस्या को संगम स्टेशन पर नहीं होगी आवाजाही
Sun, 20 Nov 2022 06:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:14 AM IST
सार
रेलवे और जिला प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि माघ मेला में इस बार कोरोना काल के पहले वाली भीड़ रहेगी। दारागंज और प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन माघ मेला क्षेत्र के काफी नजदीक है। पूर्वोत्तर रेलवे के दारागंज रेलवे स्टेशन की बात करें तो मुख्य सड़क से वह काफी ऊपर है।
विज्ञापन
Prayagraj News : दारागंज रेलवे स्टेशन।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
प्रयागराज में अगले वर्ष की शुरूआत में लगने वाले माघ मेले के दौरान दारागंज रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में यहां किसी भी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होगा। मेला अवधि में यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन भी मौनी अमावस्या पर यात्रियों के लिए बंद रहेगा। हालांकि, प्रयागराज संगम से ट्रेनों का संचालन पहले की ही तरह रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे और जिला प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि माघ मेला में इस बार कोरोना काल के पहले वाली भीड़ रहेगी। दारागंज और प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन माघ मेला क्षेत्र के काफी नजदीक है। पूर्वोत्तर रेलवे के दारागंज रेलवे स्टेशन की बात करें तो मुख्य सड़क से वह काफी ऊपर है। स्टेशन पहुंचने का रास्ता भी बेहद संकरा है। ऐसे में अगर माघ मेले के स्नान पर्व के दौरान वहां एकाएक भीड़ बढ़ती है तो वहां भगदड़ जैसी स्थिति होने के आसार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 6 जनवरी 23 को पौष पूर्णिमा से 16 फरवरी 23 महाशिवरात्रि तक दारागंज रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के अलावा यहां अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधीन आने वाले प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को भी माघ मेले के सभी स्नानपर्व पर बंद करने पर जिला और रेलवे प्रशासन ने विचार विमर्श किया। अंत में तय हुआ कि सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन 21 जनवरी 23 को ही स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान यहां ट्रेनें तो चलेंगी, लेकिन उसमें बैठने के लिए यात्रियों को प्रयाग जंक्शन स्टेशन पहुंचना होगा।
काफी विचार विमर्श के बाद तय हुआ है कि प्रयागराज संगम स्टेशन मौनी अमावस्या के दिन यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान प्रयाग जंक्शन से ही यात्री ट्रेन पकड़ सकेंगे। - अश्विनी श्रीवास्तव, एडीआरएम, लखनऊ मंडल
मेला स्नान पर्व एक नजर में
स्नान पर्व तिथि दिन
पौष पूर्णिमा 06 जनवरी 2023 शुक्रवार
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2023 शनिवार
मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 बृहस्पतिवार
माघी पूर्णिमा 05 फरवरी 2023 रविवार
महाशिवरात्रि 16 फरवरी 2023 शनिवार
काफी विचार विमर्श के बाद तय हुआ है कि प्रयागराज संगम स्टेशन मौनी अमावस्या के दिन यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान प्रयाग जंक्शन से ही यात्री ट्रेन पकड़ सकेंगे। - अश्विनी श्रीवास्तव, एडीआरएम, लखनऊ मंडल
मेला स्नान पर्व एक नजर में
स्नान पर्व तिथि दिन
पौष पूर्णिमा 06 जनवरी 2023 शुक्रवार
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2023 शनिवार
मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 बृहस्पतिवार
माघी पूर्णिमा 05 फरवरी 2023 रविवार
महाशिवरात्रि 16 फरवरी 2023 शनिवार