{"_id":"6aeb9794cb8172e6200b84e7","slug":"dap-crisis-deepens-farmers-create-an-uproar-allahabad-news-c-407-1-pr11029-22677-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डीएपी का गहराया संकट, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डीएपी का गहराया संकट, किसानों का हंगामा
Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर। कहली समिति पर डीएपी खाद के लिए लाइन की कतार में खड़े किसान करते विरोध। संवाद
डीएपी खाद की किल्लत से किसानों के सामने खेती का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को कहली खाद सोसाइटी के गोदाम पर खाद की कमी को लेकर किसानों ने हंगामा किया। करीब 1000 किसान खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन गोदाम में मात्र 300 बोरी डीएपी उपलब्ध थी।
घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिलने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। सचिव के सोसाइटी पहुंचते ही खाद वितरण प्रक्रिया को लेकर किसानों से तीखी कहासुनी हुई। इसके बाद परिसर में हंगामा शुरू हो गया। किसानों के हंगामे के बाद खाद का वितरण शुरू कराया गया।
करनाईपुर, महुली और बकराबाद समेत कई खाद समितियों पर भी डीएपी का संकट बना हुआ है। डीएपी की किल्लत से इस वर्ष किसानों की खेती का कार्यक्रम बिगड़ गया है। हर साल दिवाली से पहले होने वाली आलू की बोआई अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इधर, फूलपुर में साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल खत्म हो गई। बुधवार को डीएपी खाद का वितरण शुरू हो गया। पहले दिन फूलपुर क्षेत्र की तीन समितियों पर कुल 400 बोरी डीएपी बांटी गई। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता श्यामधर ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं, मेजा में रामनगर समिति में डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। धक्कामुक्की के बीच अध्यक्ष शिवकैलाश यादव ने वितरण कराया। सचिव जय कुमार तिवारी ने पुलिस की मौजूदगी में डीएपी वितरण की मांग की है। करमा में डीएपी खाद का वितरण शुरू हो गया।
सचिव पुष्कर द्विवेदी ने बताया कि सरकार के आश्वासन पर यह निर्णय लिया गया। इधर, मंसूराबाद के शृंग्वेररपुर धाम ब्लॉक में बी-पैक्स उल्दा में पहला राजकीय धान क्रय केंद्र खोला गया है। अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडेय और क्रय केंद्र प्रभारी पवनसुत शुक्ल ने बताया कि सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये प्रति क्विंटल है। सहसों में सहकारी समिति पर किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहे। संवाद
एक हजार एकड़ में आलू की बोआई प्रभावित
किसानों के मुताबिक करीब 1000 एकड़ में आलू की बोआई प्रभावित है। प्रधान प्रतिनिधि अजय मिश्रा, जितेंद्र प्रताप सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि इतनी कम खाद से सभी किसानों की जरूरत पूरी नहीं हो सकती। किसानों ने पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
सचिवों की मांग के आधार पर डीएपी खाद समितियों पर भेजी गई है। किसानों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में डीएपी खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।- विकास मिश्रा, अपर जिला कृषि अधिकारी
बारा में धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा
क्षेत्र में 23 धान खरीद केंद्र खुले हैं, पर उन पर सन्नाटा पसरा है। तहसील मुख्यालय के स्वान केंद्र (एनआईसी) में अभी तक एक भी किसान ने पंजीकरण नहीं कराया है। किसान राकेश कुमार सहित अन्य नकद पैसे की जरूरत और भुगतान में देरी के कारण बिचौलियों को धान बेच रहे हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि धान की फसल तैयार न होने से किसान केंद्रों पर नहीं आ रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --