Dala Chhath : सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
अहमदाबाद के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेन दानापुर और बनारस से चलाने जा रहा है। 09403 अहमदाबाद-बनारस का संचालन 29 अक्तूबर एवं 5, 12 दिसंबर की रात 10:40 बजे होगा। आणद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, गोविंदपुरी रुकते हुए ट्रेन अगले दिन रात 1:00-1:10 बजे प्रयागराज एवं सुबह 4:05 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।
अहमदाबाद के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेन दानापुर और बनारस से चलाने जा रहा है। 09403 अहमदाबाद-बनारस का संचालन 29 अक्तूबर एवं 5, 12 दिसंबर की रात 10:40 बजे होगा। आणद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, गोविंदपुरी रुकते हुए ट्रेन अगले दिन रात 1:00-1:10 बजे प्रयागराज एवं सुबह 4:05 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
वापसी में बनारस से 09404 का संचालन 31 अक्तूबर, 07, 14 नवंबर की सुबह 7:15 बजे होगा। ट्रेन सुबह 10:20-10:30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन शाम 6:00 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसी तरह 09461 अहमदाबाद-दानापुर 26 अक्तूबर, 02, 09, 16 नवंबर की सुबह 8:25 बजे चलकर रतलाम, उज्जैन, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा के रास्ते अगले दिन सुबह 10:45-10:50 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं शाम 4:50 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में दानापुर से 09462 की रवानगी 27 अक्तूबर, 03, 10, 17 नवंबर की रात 9:55 बजे होगी। ट्रेन सुबह 5:30-5.35 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन सुबह 7:10 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी।
सूरत के उधना से गया के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 09011 शुक्रवार 25 अक्तूबर की रात 10 बजे चलकर सोमवार रात 11:40-11:45 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सुबह सात बजे गया पहुंचेगी। गया से 09012 रविवार 27 अक्तूबर की सुबह 10 बजे चलकर शाम 5:30-5:35 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन वापसी में वडोदरा दोपहर दो बजे पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन उधना नहीं जाएगी।
वहीं, वडोदरा से गया के लिए 09115 मंगलवार 29 अक्तूबर को चलेगी, जो अगले दिन रात 11:40-11:45 बजे प्रयागराज छिवकी और सुबह सात बजे गया पहुंचेगी। गया से 09116 बुधवार 30 अक्तूबर की सुबह 10 बजे चलकर शाम 5:30-5:35 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन दोपहर दो बजे वडोदरा पहुंच जाएगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से लिंगमपल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसका संचालन प्रयागराज छिवकी के रास्ते होगा।