फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dadhikando

अब कीडगंज पहुंचे ‘कान्हा-बलदाऊ’

Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
dadhikando
cultural event
दधिकांदो उत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को ‘कान्हा-बलदाऊ’कीडगंज पहुंचे। कीडगंज के दो दिनी उत्सव के पहले दिन शंकरलाल भार्गव रोड पर दधिकांदो मेले की धूम मची। पूरा क्षेत्र चकाचौंध रोशनी से दमकता रहा। प्राचीन दधिकांदो कमेटी, शंकरलाल भार्गव मार्ग की ओर से हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर सवार होकर ‘कान्हा-बलदाऊ’ का दल निकला। पंचायती अखाड़ा पीली कोठी में मुकामी महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने आरती उतारी।
विज्ञापन


शोभायात्रा आर्य कन्या चौराहा मुट्ठीगंज हटिया चौराहा से मुड़कर लोहट्टी, गऊघाट, फिर  बारहखंभा होते हुए मसुरिया माई मंदिर पहुंचकर पूरी हुई जहां कृष्ण की ओर से  कंस वध की लीला की गई।  हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर सवार श्रीकृष्ण-बलदाऊ का दल त्रिवेणी रोड , एडीसी होते हुए मसुरिया माई मंदिर पहुंचा जहां से गणेश की अगुवाई में आगे बढ़ा। दल में बैंडबाजा, पताका के साथ ही दर्जन भर लीला चौकियां  शामिल थीं। पूरे रास्ते लोग दोनों भाइयों को मंत्रमुग्ध होकर निहारते रहे। महिलाओं ने जरूरत की चीजें खरीदीं। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले का आनंद लिया। दल में अध्यक्ष प्रणविजय सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, योगेश शुक्ला, पुनीत वर्मा, विजय मिश्र, उदय प्रताप सिंह, पदुम जायसवाल, डा.रमा सिंह, किरण जायसवाल, अंकुश शर्मा, कुलदीप भारती, सत्येंद्र तिवारी, श्रीनाथ जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed