{"_id":"5d41e9868ebc3e6cd4060661","slug":"da-increases-five-percent-allahabad-news-ald2510020140","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीए मेें पांच फीसदी बढ़ोतरी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीए मेें पांच फीसदी बढ़ोतरी तय
विज्ञापन
DA increases five percent
डीए में रिकार्ड पांच फीसदी की बढ़ोतरी तय
0 केंद्रीय और राज्य कर्मियों को जुलाई से मिलेगा लाभ
प्रयागराज। महंगाई से परेशान सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ राहत की बात है। महंगाई भत्ता (डीए) में पांच फीसदी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इसका लाभ जुलाई से लाखों केंद्रीय और राज्यकर्मियों को मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद डीए में अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। अभी तक अधिकतम तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर दो फीसदी ही बढ़ोतरी होती रही है।
महंगाई भत्ता गणना के जानकार यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर जुलाई से 17 फीसदी डीए तय हो गया है। अभी 12 फीसदी डीए मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पिछले वर्ष जुलाई अगस्त, सितंबर में 301, अक्टूबर, नवंबर में 302, दिसंबर में फिर 301 अंक रहा। इस वर्ष जनवरी, फरवरी में 307, मार्च में 309, अप्रैल में 312, मई में 314 अंक रहा। लेबर ब्यूरो की ओर से 31 जुलाई को घोषित आंकड़ों में सूचकांक 316 हो गया है। इस लिहाज से गणना पर डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी तय है, जो जुलाई से देय होगी। अनुराग ने जनवरी 2020 में भी डीएम में चार से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही।