फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber fraud in the name of booking in famous hotels of the city during Maha Kumbh

Prayagraj: महाकुंभ के नाम पर ठगी, पुलिस ने 54 वेबसाइट बंद कराईं; क्यूआर कोड के जरिये वसूल रहे थे रकम

Tue, 17 Dec 2024 04:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Dec 2024 04:30 AM IST
सार

एक होटल प्रबंधक की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। होटल प्रबंधक की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया कि साइबर अपराधी उनके होटल के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर क्यूआर कोड के जरिये रकम वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
Cyber fraud in the name of booking in famous hotels of the city during Maha Kumbh
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

महाकुंभ के दौरान शहर के नामी होटलों में बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला पकड़ा गया है। नामी होटलों की फर्जी वेबसाइटें बनाकर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने 54 वेबसाइटों को बंद कराने का दावा किया है।

विज्ञापन


एक होटल प्रबंधक की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। होटल प्रबंधक की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया कि साइबर अपराधी उनके होटल के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर क्यूआर कोड के जरिये रकम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने कहा कि साइबर अपराधियों ने होटलों की फर्जी वेबसाइट बना ली हैं। अब तक लगभग 54 वेबसाइट बंद की गई हैं। 44 और संदेहास्पद वेबसाइट रडार पर हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से ज्यादा नेपाली युवतियां लेंगी संन्यास
महाकुंभ में सौ से अधिक नेपाली युवतियां जूना अखाड़े में दीक्षा लेकर संन्यासिनी बन जाएंगी। नेपाली युवतियों से दशनामी परंपरा के माईवाड़ा की ताकत बढ़ेगी। इसके साथ ही पड़ोसी देश में सनातन का परचम लहराएगा। नागा संन्यासियों के सबसे बड़े श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के माईबाड़ा की महिला सेना का इस महाकुंभ में विस्तार होगा। पहली बार ऐसा होगा, जब पड़ोसी देश नेपाल की युवतियों की संन्यास दीक्षा में सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed