{"_id":"5f62680a1a1d3f6bd20909a5","slug":"cut-connections-of-500-houses-including-ias-officers-and-builders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली बिल नहीं चुकाया तो आईएएस और बिल्डर समेत पांच सौ घरों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली बिल नहीं चुकाया तो आईएएस और बिल्डर समेत पांच सौ घरों के कनेक्शन काटे
Thu, 17 Sep 2020 06:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक चित्र
बिजली चोरी रोकने और बड़े बकाएदारों से बिलों की वसूली करने के लिए बुधवार को उतरी अभियंताओं की टीम ने झड़प और कहासुनी के बीच 500 घरों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान म्योहाल डिवीजन में एक आईएएस अफसर के घर की बिजली काटे जाने के बाद लखनऊ तक से फोन घनघनाने लगे। दबाव पड़ने पर मुख्य अभियंता को उनके घर की बिजली फिर से बहाल करानी पडी़। जबकि, कुछ जगहों पर रसूख और दबंगई काम नहीं आई। टैगोर टाउन में बिना कनेक्शन के चार एसी वाले बिल्डर के दफ्तर का कनेक्शन काटे जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। बिजली चोरी के पकड़े जाने पर 67 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
बड़े बकाएदारों के खिलाफ सुबह नौ बजे ही अभियंताओं की टीम जांच करने निकल पड़ी। म्योहाल डिवीजन में ट्रैफिक चौराहे के पास एक चिकित्सक के घर की बिजली काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया । चिकित्सक के आईएएस अफसर भाई मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात हैं। उनके परिजनों के मना करने के बाद भी जब बिजली विभाग के अफसरों ने उनके परिजनों की नहीं सुनी, तब यह जानकारी विशेष सचिव को दी गई । विशेष सचिव ने मुख्य अभियंता ओपी यादव से बात की। इसके बाद कनेक्शन जोड़ा गया। एक्सईएन अनूप सिन्हा ने बताया कि कर्मियों को यह भ्रम हो गया था कि उनके यहां बिना कनेक्शन के ही बिजली जलाई जा रही है, जबकि ऐसा नहीं था। बाद में पता चला कि उनके पास विभागीय कनेक्शन पहले से ही लिया गया है। ऐसे में ऐसे में उनका कनेक्शन जोड़ना पड़ा।
कार्रवाई के दौरान म्योहाल डिवीजन में कुल 57 कनेक्शन काटे गए और 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी तरह टैगोर टाउन डिवीजन में भी एक्सईएन मनोज अग्रवाल और एसडीओ विजय प्रताप तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बिल्डर का चार एसी वाला दफ्तर बिना कनेक्शन के ही संचालित होते पकड़ा गया। अभियंताओं की टीम ने जब यह जांच शुरू की तब बिल्डर और उसके कर्मचारी उलझ गए। इस दौरान जमकर नोकझोंक और कहासुनी हुई, लेकिन एसडीओ ने उनकी एक नहीं सुनी। बिल्डर के खिलाफ 13लाख रुपये के राजस्व का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन
बम्हरौली डिवीजन में भी 450 से अधिक घरों की जांच की गई और जगह-जगह बिजली चोरी पकडे़ जाने पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 56 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इसी तरह रामबाग में 119 और करेलाबाग में 135 कनेक्शन काटे गए । करेला बाग में बिजली चोरी के मामले में 45 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। कल्याणी देवी डिवीजन में भी 50 से अधिक घरों के कनेक्शन काट दिए गए और 15 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई।

- शहर में बिजली चोरी और लाइन लास की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह सख्ती की जा रही है। खासतौर से बिलिंग और रीडिंग की शिकायतों को देखते हुए मीटर चेक कराए जा रहे हैं। यह अभियान और तेज किया जाएगा। ओपी यादव, मुख्य अभियंता ।