फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Custody remand of Mafia Mukhtar Ansari arrested in money laundering case extended for five days

यूपी : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार माफिया मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ी

Fri, 23 Dec 2022 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 07:35 PM IST
सार

मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार माफिया मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने दस दिनों की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद माफिया मुख्तार को जिला न्यायालय में पेश किया था।

विज्ञापन
Custody remand of Mafia Mukhtar Ansari arrested in money laundering case extended for five days
Prayagraj News : इलाहाबाद जिला न्यायालय में पेशी पर लगाया गया माफिया मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला न्यायाधीश संतोष राय ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की मांग पर बाहुबली मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड बढ़ा दी है। अब वह 28 दिसंबर की दोपहर दो बजे तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। इस दौरान ईडी उनसे आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


बाहुबली विधायक मुख्तार 14 दिसंबर से ही ईडी की कस्टडी में हैं। उन्हें जिला न्यायाधीश ने 23 दिसंबर की दोपहर दो बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड में भेजा था। शुक्रवार को समय पूरा होेने की वजह से ईडी ने समयावधि बढ़ाने की मांग की। विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट केसामने पेश हुए। 
विज्ञापन


कोर्ट ने उनके अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव को भी प्रतिदिन आधा घंटे मुलाकात का आदेश दिया है। इस पर शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कोई आपत्ति नहीं जताई। ईडी की ओर से अधिवक्ता शिवमूर्ति शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही जिला न्यायाधीश ने मुख्तार के साले सरजिल उर्फ आतिफ रजा और उसके बेटे अब्बास अंसारी की भी न्यायिक हिरासत पांच जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। इन दोनों के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। ईडी इन दोनों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed