फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CURENT DIED

बिजली मैकेनिक की मौत के मामले में केस दर्ज

Sat, 06 Jul 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
CURENT DIED
जेठवारा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से मृत लाइनमैन की बिलखती पत्नी। - फोटो : PRATAPGARH
जेठवारा। बिजली मैकेनिक की मौत के मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मैकेनिक को लाइन मरम्मत के लिए ले जाने वाला युवक घर से फरार चल रहा है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवाखास निवासी संजय विश्वकर्मा बिजली मैकेनिक था। शुक्रवार को वह लाइन जोड़ने के लिए डोंडपुर निवासी सलीम के साथ उसके घर गया था। केबिल जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आने से संजय की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा करते हुए सीओ लालगंज को रोक लिया था। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पांच लाख रुपये किसान बीमा से मिलेंगे। पांच लाख रुपये राहत कोष से दिलाने के साथ ही 30 हजार रुपये बिजली विभाग से मदद मिल जाएगी। इसके अलावा अन्य मांगों को भी पूरा करने का प्रयास होगा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम हटाया। इस मामले में मृतक के पिता रामकिशोर की तहरीर पर इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ऋंग्वेरपुर घाट ले गए। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि वह नामजद मुकदमा करते तो मदद न मिल पाती। इसलिए सभी की सहमति पर जो तहरीर मिली, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतक के बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

डोंडपुर में डटी रही पुलिस
बिजली मैकेनिक की मौत के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही। चूंकि डोंडपुर निवासी सलीम बिजली मैकेनिक संजय को लाइन जोड़ने के लिए अपने साथ लाया था। कुछ लोगों ने मामले को तूल देते हुए दूसरा रूप देने का प्रयास भी किया। जिसके चलते पुलिस सलीम के घर के बाहर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed