फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CRPF Soldier firing at midnight arrested sent to jail

प्रयागराज : आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 06 Nov 2022 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 11:28 PM IST
सार

मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के घर के भीतर जाकर छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मौके से लाइसेंसी राइफल, कारतूस और चाकू बरामद किया। भुक्तभोगी ने तहरीर में आरोप लगाया कि घटना में आरोपी का भाई फैसल, उसका रिश्तेदार सलमान, असाद, बच्चे व दो अज्ञात शामिल थे।

विज्ञापन
CRPF Soldier firing at midnight arrested sent to jail
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेहंदौरी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोपी सीआरपीएफ जवान तारिक रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उससे लाइसेंसी राइफल व कारतूस बरामद हुए हैं। उधर मौके से पकड़े गए तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान होने पर वादी ने सवाल उठाए हैं। मेहंदौरी कॉलोनी शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी थी। यहां बालू कारोबारी नदीम ने आरोप लगाया कि रंगदारी न देने पर पड़ोसी सीआरपीएफ जवान तारिक व अन्य ने उसे मारापीटा और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।  

विज्ञापन



मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के घर के भीतर जाकर छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मौके से लाइसेंसी राइफल, कारतूस और चाकू बरामद किया। भुक्तभोगी ने तहरीर में आरोप लगाया कि घटना में आरोपी का भाई फैसल, उसका रिश्तेदार सलमान, असाद, बच्चे व दो अज्ञात शामिल थे। फैसल चाकू जबकि अन्य आरोपी लाठी-डंडा व कट्टा लिए हुए थे। 

विज्ञापन

पुलिस तारिक के साथ ही मौके से अब्दुल कादिर व उसके बेटों मो. शाह व सलमान को भी पकड़कर थाने लाई। रात में तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत सात पर रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


उधर मौके से पकड़े गए तीन अन्य लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। सीओ कर्नलगंज राजेश यादव का कहना है कि अब तक प्राप्त फुटेज व अन्य साक्ष्यों के  आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। 

बिना जांच पड़ताल के ही छोड़ने का आरोप
तीन लोगों के शांतिभंग में चालान किए जाने को लेकर वादी नदीम ने सवाल उठाए। उसका कहना है कि रात दो बजे के करीब मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद बिना जांच पड़ताल के ही तीन लोगों को शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया। उसे जान का खतरा बना हुआ है। इसकी शिकायत अफसरों से की जाएगी।  


शस्त्र लाइसेंस कराया जाएगा निरस्त
पुलिस का कहना है कि मौके से बरामद राइफल का लाइसेंस आरोपी तारिक के नाम पर है। उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed