{"_id":"5ecc244557ab3d263e207ea5","slug":"crpf-murder-case-the-battalion-s-sergeant-had-spoken-on-the-phone-the-police-inquired","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ मर्डर केसः बटालियन के हवलदार से हुई थी फोन पर बात, पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ मर्डर केसः बटालियन के हवलदार से हुई थी फोन पर बात, पुलिस ने की पूछताछ
Tue, 26 May 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में पत्नी बच्चों की हत्या के बाद जवान की खुदकुशी मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा रहा। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि ऑडियो में एक आवाज मृतक विनोद यादव की ही है और फोन पर बात करने वाला दूसरा शख्स उसकी ही बटालियन का हवलदार है। थरवई पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए विनोद से बात करने वाले शख्स से पूछताछ भी की है।
16 मई को हुई इस वारदात से संबंधित एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मृतक जवान व एक अन्य शख्स के बीच बातचीत होती सुनाई पड़ रही थी। सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो के संबंध में जांच पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इसमें मृतक जवान की ही आवाज है।
यह भी पता चला है कि ऑडियो में सुनाई पड़ रही दूसरी आवाज सीआरपीएफ 224 बटालियन में तैनात एमटी हवलदार दिनेश यादव की है। जो खुद भी सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में ही रहता है। पुलिस ने पूछताछ की तो दिनेश ने बताया कि घटना वाले दिन आस पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जानकारी दी तो उसने विनोद के नंबर पर कॉल किया था। वायरल ऑडियो उसी दौरान हुई बातचीत का है।