फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowds thronged trains; buses were prevented from entering Vidyavahini.

Prayagraj News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, विद्यावाहिनी में बसों को जाने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged trains; buses were prevented from entering Vidyavahini.
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) समाप्त होने के बाद शनिवार को संगमनगरी के रेलवे स्टेशनों पर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। परीक्षा देकर घर लौटने की जल्दी में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के आगे सारे इंतजाम छोटे पड़ते दिखाई दिए। स्टेशन पर जैसे ही कोई ट्रेन आकर रुकती, चंद पलों में ही पूरा प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भर जाता। हालात को संभालने के लिए आरपीएफ और वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और यात्रियों को लाइन में लगवाकर ट्रेनों में बैठाया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सबसे ज्यादा मारामारी कानपुर इंटरसिटी ट्रेनों में देखने को मिली। शाम सवा छह बजे के करीब जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस जंक्शन पर आकर रुकी, तो बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आरक्षित बोगियों में घुस गए, जिससे पहले से सफर कर रहे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेनों की तरह ही रोडवेज बस अड्डों का हाल भी बेहाल रहा। विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर शाम के वक्त बसों का आवागमन ठप होने से परीक्षार्थियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद से ही यहां बसों की आवाजाही बेहद सुस्त हो गई और छह बजते-बजते पूरे बस स्टेशन के भीतर महज एक इकलौती बस खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बसों को वहां जाने से रोका गया था। इससे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। इस अव्यवस्था को लेकर जब रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह से बात की गई, तो उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रूट में बदलाव किया गया था। बसों का संचालन सीधे सीएमपी, सिविल लाइंस और मेडिकल चौराहे से किया गया, ताकि छात्रों को शहर के अलग-अलग हिस्सों से सीधे साधन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed