{"_id":"6148d25e8ebc3e916c2093a0","slug":"crowds-of-people-gathered-to-bathe-in-the-ganges-on-bhadon-purnima-allahabad-news-ald3162800134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भादों पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भादों पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन
कालाकांकर गंगा घाट पर पितरों को तर्पण देते लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
भादो पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए लोगों की भारी उमड़ी। लोगों ने गंगा स्नान के बाद पूजन किया। साथ ही लोगों ने मुंडन के बाद गंगा स्नान और पितरों के निमित पिंडदान और तर्पण किया। भादों मास की पूर्णिमा से पितृ पक्ष शुरू होता है। जिव वजह से पूर्णिमा उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है जिनके माता पिता स्वर्गवासी हो चुके हैं। मुंडन कराने के बाद गंगा की धारा में डुबकी लगा कर पूजन अर्चन कर पितरों को तर्पण करते हैं।
भादों पूर्णिमा के पहले आधी रात के बाद से ही गंगा घाट पर पिंड दान देने वालों का जमावड़ा होने लगा। स्नान के बाद सोमवार सुबह से शाम तक पिंड दान का क्रम चलता रहा। इसके साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन भी किया। उधर, कालाकांकर व नवाबगंज गंगाघाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
इसके साथ ही अपने पुरखों को जल, फूल, तिल से तर्पण किया स्नान के बाद गंगातट किनारे धूप दीप जलाकर मां गंगा की आरती की। इसके पश्चात गंगाघाट किनारे स्थित शिव मंदिर व ठाकुर जी महाराज मंदिर में दर्शन पूजन किया। नवाबगंज में दूधाधारी शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में तथा घरों में अपने पुरखों को जल फूल तिल लगाकर तर्पण किया। परिवार की मंगल कामना के लिए पुरखों से आशीर्वाद लिया।