फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd management with the formula of bathing at the same ghat from the direction of arrival

Mahakumbh : जिस दिशा से आगमन, उसी घाट पर स्नान के फॉर्मूले से भीड़ प्रबंधन, सुगम रहा यातायात

Thu, 13 Feb 2025 06:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 06:31 AM IST
सार

माघी पूर्णिमा पर बुधवार को भीड़ प्रबंधन की एक और परीक्षा में बुधवार को पुलिस-प्रशासन सफल रहा। ‘जिस दिशा से आगमन, उसी घाट पर स्नान के फार्मूले’ से करोड़ों की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से स्नान करा गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन
Crowd management with the formula of bathing at the same ghat from the direction of arrival
माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ मेले और शहर में यातायात स्थिति सामान्य रही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघी पूर्णिमा पर बुधवार को भीड़ प्रबंधन की एक और परीक्षा में बुधवार को पुलिस-प्रशासन सफल रहा। ‘जिस दिशा से आगमन, उसी घाट पर स्नान के फार्मूले’ से करोड़ों की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से स्नान करा गंतव्य की ओर रवाना किया गया। फॉर्मूले का सख्ती से पालन कराने से संगम क्षेत्र में भी भीड़ का दबाव अपेक्षाकृत कम रहा।

विज्ञापन


वसंत पंचमी के बाद यातायात को लेकर बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए माघी पूर्णिमा के लिए पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। एक दिन पहले ही मेला क्षेत्र को नो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए भी अंतरजनपदीय डायवर्जन पॉइंट पार्किंग स्कीम लागू कर दी। इसके अलावा एक सबसे खास बात यह रही कि ‘जिस दिशा से आगमन, उसी घाट पर स्नान के फार्मूले’ का भी बेहद सख्ती से पालन कराया गया।
विज्ञापन


इसके तहत साथ अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अंतरजनपदीय डायवर्जन पॉइंट पर ही रोक कर पार्क कराया गया। साथ ही पार्किंग के निकटतम घाटों पर ही श्रद्धालुओं को स्नान कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मसलन मिर्जापुर और रीवा की ओर से आने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं को अरैल, लखनऊ व प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को फाफामऊ, वाराणसी व जौनपुर मार्ग से आने वालों को झूंसी स्थित घाटों पर स्नान कराया गया। इसका नतीजा यह रहा कि संगम क्षेत्र में भीड़ का दबाव कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crowd management with the formula of bathing at the same ghat from the direction of arrival
माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ मेले और शहर में यातायात स्थिति सामान्य रही। - फोटो : अमर उजाला।

हैलो मेला कंट्रोल, काली सड़क पर बढ़ रही भीड़, अलर्ट रहें

माघी पूर्णिमा पर मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए कमांड सेंटर में अफसरों की टीम डटी रही। मेला क्षेत्र में लगे 2750 सर्विलांस कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिये कमांड सेंटर से चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। यहां लगी स्क्रीनों पर पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र का लाइव नजारा देखते रहे। स्थिति के अनुसार ड्यूटी पर तैनात साथियों को दिशानिर्देश देते रहे। जैसे दोपहर 12:15 बजे के करीब काली सड़क पर पुलिया के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने पर कमांड सेंटर से ही मैसेज प्रसारित कर पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया।

Crowd management with the formula of bathing at the same ghat from the direction of arrival
माघी पूर्णिमा पर रिक्शा ट्रॉली से संगम की ओर जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

तीनों जोन में ड्रोन से भी निगरानी

कमांड सेंटर से जहां मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों की स्थिति का जायजा लिया गया तो वहीं तीनों जोन में भी भीड़ के लिहाज से चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई। यमुनानगर में डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने लेप्रोसी चौराहे से पुराने यमुना पुल तक ड्रोन कैमरे से पूरे एरिया पर नजर रखी।

यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए बनाई गईं सभी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। इसी का नतीजा रहा कि करोड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। यातायात पूरी तरह से सुगम रहा और आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। -वैभव कृष्ण, डीआईजी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed