फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd gathered in trains before Mahashivratri, Railways ran 102 special trains till Sunday evening.

Mahakumbh : महाशिवरात्रि के पहले ट्रेनों में उमड़ी भीड़, रविवार शाम तक रेलवे ने चला दी 102 स्पेशल ट्रेन

Sun, 23 Feb 2025 09:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 09:21 PM IST
सार

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पहले प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आ रही है। महाकुंभ का आखिरी वीकेंड होने का असर ट्रेनों में दिख रहा है। लाखों की संख्या में आ रहे अधिकांश श्रद्धालु ट्रेनों को ही तरजीह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Crowd gathered in trains before Mahashivratri, Railways ran 102 special trains till Sunday evening.
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जमकर हुई जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पहले प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आ रही है। महाकुंभ का आखिरी वीकेंड होने का असर ट्रेनों में दिख रहा है। लाखों की संख्या में आ रहे अधिकांश श्रद्धालु ट्रेनों को ही तरजीह दे रहे हैं। रविवार की ही बात करें तमाम रेगुलर और स्पेशल ट्रेनों में बैठे जाने को लेकर आपस में यात्री एक दूसरे से खूब उलझे। देर शाम तक प्रयागराज के स्टेशनों से 102 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका था, इसमें सर्वाधिक 50 स्पेशल सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से चली।

विज्ञापन


शिवरात्रि के पूर्व महाकुंभ नगर में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। कई नियमित ट्रेन निरस्त होने की वजह से स्पेशल ट्रेनों से काफी संख्या में यात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। शनिवार 22 फरवरी की ही बात करें तो 338 ट्रेनों का संचालन संगम नगरी के स्टेशनों से हुआ। इसमें 149 स्पेशल ट्रेनें शामिल रही। रविवार को भी स्नान के बाद वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी, झूंसी स्टेशनों पर खूब रही। इस वजह से इन चारों ही स्टेशनों से देर शाम तक क्रमश: 50, 16, 11 एवं 12 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा चुका था। इसके अलावा शहर के सभी स्टेशनों से 106 रेगुलर ट्रेनें भी चलाई गईं।

विज्ञापन

Crowd gathered in trains before Mahashivratri, Railways ran 102 special trains till Sunday evening.
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

स्टेशनों पर उमड़ रही बेकाबू भीड़

रविवार दोपहर एक बारगी जानसेनगंज चौराहे पर जब भीड़ का रेला बढ़ा तो कुछ देर के लिए वहां लोगों को रोका भी गया। जंक्शन के आश्रय स्थल से लोगों को प्लेटफार्म पर लगी स्पेशल ट्रेनों में भेजा जाता रहा। इसके बाद ही जानसेनगंज से लोगों को लीडर रोड होते हुए जंक्शन भेजा जाना शुरू किया गया। इस दौरान प्रयागराज आने वाली लंबी रूट की कई ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आई। लालगढ़-सूबेदारगंज, जम्मू मेल, संगम एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के आरक्षित कोच में उपलब्ध बर्थ के मुकाबले दो गुना से ज्यादा यात्री यहां उतरे।

Crowd gathered in trains before Mahashivratri, Railways ran 102 special trains till Sunday evening.
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए खासी मशक्कत

लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई ट्रेनों के कोच में लगी इमरजेंसी खिड़की से भी यात्री अंदर घुसते दिखाई दिए। बिहार जाने वाली ट्रेनों के शौचालय में भी यात्री घुस गए। दानापुर जा रही मिथिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। सीमांचल एक्सप्रेस में उन्होंने चढ़ने के लिए आरपीएफ कर्मियों की मदद मांगी। तब कहीं जाकर वह ट्रेन में चढ़ सकीं। बिहार केे गया शहर जाने वाले आरपी रस्तोगी ने बताया कि जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त हो जाने की वजह से वह अब स्पेशल ट्रेन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएंगे। वहां से कोई दूसरी ट्रेन पकड़कर गया के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed