फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd gathered at the photo affidavit center temporarily opened in the High Court Bar Association

Prayagraj :हाईकोर्ट के अस्थायी एफिडेविट सेंटर में धक्कामुक्की, फोटो खिंचवाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद

Thu, 19 Jun 2025 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कमेटी हॉल में बनाए गए अस्थाई फोटो एफिडेविट सेंटर में फोटो खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में वादकारियों की भीड़ लगी हुई है। इस भयंकर गर्मी में भीड़ में वादकारियों के लिए पंखे की ठीक से व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
Crowd gathered at the photo affidavit center temporarily opened in the High Court Bar Association
हाईकोर्ट के एफिडेविट सेंटर में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कमेटी हॉल में बनाए गए अस्थाई फोटो एफिडेविट सेंटर में फोटो खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में वादकारियों की भीड़ लगी हुई है। इस भयंकर गर्मी में भीड़ में वादकारियों के लिए पंखे की ठीक से व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई वादकारियों ने बताया कि वह दूर दराज से आए हैं और सुबह चार बजे से फोटो एफिडेविट सेंटर के बाहर लाइन में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जो स्थायी एफिडेविट सेंटर है उसमें एक हफ्ते पहले आग लग गई थी। इसके चलते वह काम नहीं कर रहा है। वादकारियों की समस्याओं को देखते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कमेटी हाल में अस्थायी रूप से एफिडेविट सेंटर संचालन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते जमानत और कई तरह के मुकदमों में वाद दाखिल करने के लिए लोग यहां पर आ रहे हैं, लेकिन वह काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


भीड़ अधिक हो जाने के कारण कभी कभी अफरातफरी की स्थिति बन जाती है। एक बार में करीब एक सौ लोगों को कमरे में बुलाया जाता है। इनका फोटो खींचने के बाद फिर नए लोगों को अंदर भेजा जाता है। दरवाजा खुलने के बाद अंदर जाने के लिए लोग एक दूसरे से धक्कामुक्की करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इस जद्दोजहद में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है। महिलाओं के लिए अलग से सेंटर और कतार नहीं बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed