फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cross FIR in the case of lawyer-postal employee assault, video is becoming increasingly viral

Prayagraj : वकील-डाक कर्मचारी मारपीट के मामले में क्रॉस एफआईआर, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Mon, 09 Jan 2023 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

कचहरी डाकघर में शनिवार को वकीलों और कर्मचारियों के बीच मारपीट के मामले में क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। महिला अधिवक्ता ने शनिवार को ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रविवार को पोस्टमास्टर की ओर से भी एफआईआर लिखाई गई है।

विज्ञापन
Cross FIR in the case of lawyer-postal employee assault, video is becoming increasingly viral
Prayagraj News : डाकघर में मारपीट का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कचहरी डाकघर में शनिवार को वकीलों और कर्मचारियों के बीच मारपीट के मामले में क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। महिला अधिवक्ता ने शनिवार को ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रविवार को पोस्टमास्टर की ओर से भी एफआईआर लिखाई गई है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, छेड़खानी, और लूटपाट की रिपोर्ट लिखाई है। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


मामला शनिवार दोपहर का है। रामबाग निवासी महिला अधिवक्ता रजिस्ट्री कराने डाकघर पहुंचीं थी। इसी दौरान उनका काउंटर पर बैठे कर्मचारी सज्जन सिंह से विवाद हो गया। जानकारी पर महिला के अधिवक्ता पति व उनके कुछ साथी पहुंच गए, जिस पर वहां मारपीट होने लगी। जमकर तोड़फोड़ भी हुई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। वहां अच्छी खासी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए थे।
विज्ञापन


मामले को बढ़ता देख पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने डाककर्मियों को वहां से बाहर निकाला। महिला अधिवक्ता ने रात में ही डाक कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को पोस्टमास्टर सीएल मिश्रा की तहरीर पर महिला अधिवक्ता, उसके पति तथा एक अन्य के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अज्ञात में सैकड़ों वकीलों के खिलाफ भी प्राथमिकी लिखाई गई है। इसमें मारपीट, छेड़खानी, लूट और सरकारी काम में बाधा जैसी धाराएं शामिल हैं। इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed