{"_id":"66167440b1eab6d0930fe700","slug":"crops-burnt-due-to-high-tension-line-will-be-investigated-compensation-will-be-given-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईटेंशन लाइन से जलीं फसलों की होगी जांच, मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईटेंशन लाइन से जलीं फसलों की होगी जांच, मिलेगा मुआवजा
Wed, 10 Apr 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:43 PM IST
सार
लटकते बिजली के तारों का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। इन दिनों लगातार खेत में तैयार फसल में बिजली के तारों की चिंगारी से जल जा रही है। हाईटेंशन लाइन के कारण आग की घटनाओं से अब विद्युत महकमा हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, गेहूं की फसल जली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लटकते बिजली के तारों का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। इन दिनों लगातार खेत में तैयार फसल में बिजली के तारों की चिंगारी से जल जा रही है। हाईटेंशन लाइन के कारण आग की घटनाओं से अब विद्युत महकमा हरकत में आ गया है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने आग की घटनाओं की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में विभाग का कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। करछना के खाई, बैकुंठपुर, अंतहिया में आग से 10 किसानों की 50 बीघे फसल राख हो गई। किसानों का कहना है कि ढीले तार की वजह से शार्ट सर्किट हुआ, जिससे यह आग लगी। यहां घंटेभर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन
मांडा के भवानीपुर में और मऊआइमा के कटभर परमेजपुर में किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। यहां भी किसानों की फसल जलकर राख हो गई। सोमवार को ही शंकरगढ़, नारीबारी, सैदाबाद और सोरांव में आग लगने से फसलें बर्बाद हो गईं। इधर, विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अनुसार जिन स्थानों पर तार हैं और आग लगी है उसकी जाएगी। पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। खामी मिलने पर विभाग के अफसरों से जवाब भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जोन-दो के मुख्य अभियंता विश्वदीप अंबरदार का कहना है कि सभी कर्मचारियों को लाइनों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह अपनी फसल तार के आसपास न रखें। जरूरत पड़ने पर दिन के समय इन लाइनों को बंद भी रखा जाएगा।