फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   criminals made facebook as Fakebook

शातिरों ने फेसबुक को बनाया फेकबुक

Sun, 29 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
criminals made facebook as Fakebook
फर्जी आईडी से प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को कर रहे बदनाम
विज्ञापन

तीन महीनों में कई घटनाओं की दर्ज हुई एफआईआर
प्रयागराज। फेसबुक पर पर्सनल तस्वीरें अपलोड करना कुछ लड़कियों को बहुत भारी पड़ा है। शातिरों ने उनकी तस्वीरों से उनके नाम की फर्जी प्रोफाइल तैयार की और अश्लील तस्वीरें अपलोड कर उन्हें सरेआम बेइज्जत कर दिया। जब तक इन लड़कियों और उनके परिवार वालों को पता चला, काफी देर हो गई थी। शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच में कुछ को तो पकड़ लिया गया लेकिन जिन लोगों ने फर्जी आईडी पर सिमकार्ड लिया था। उन्हें आज तक नहीं पकड़ा गया।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड कर लाइक्स लेना आज युवाओं का सबसे बड़ा शगल है। तस्वीरें अपलोड करने में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। कुछ शातिरों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम से तस्वीरें उड़ाकर लड़कियों को बदनाम कर दिया। धूमनगंज में रजनी की शादी तय हुई। उसके मंगेतर को रजनी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट गई। रजनी को ऐड करते ही प्रोफाइल में ढेर सारी अश्लील तस्वीरों को अपलोड कर दिया। मंगेतर ने रजनी से पूछा तो उसने प्रोफाइस से अनभिज्ञता जताई। बाद में परिवार वालों ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। ये एक घटना यह बताने के लिए काफी है कि तस्वीरों का किस तरह से दुरुपयोग हो सकता है।
विज्ञापन

फेसबुक प्रोफाइल से तस्वीरें उड़ाकर फेक प्रोफाइल बनाने की कई घटनाएं सामने आने के बाद एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने साइबर सेल एक दीवान को इन मामलों के खुलासे के लिए लगाया है। उन्होंने बताया कि आईपी एड्रेस द्वारा आरोपी को ट्रेस किया जाता है लेकिन इसकी एक लंबी प्रक्रिया होती है। जो भी प्रोफाइल बनाता है, उसका एक यूआरएल कोड होता है। उससे यह पता चल जाता है कि यूजर किस कंपनी का मोबाइल नंबर यूज कर रहा है। मोबाइल नंबर इसलिए कि अब बिना मोबाइल नंबर ओटीपी के कोई प्रोफाइल नहीं बना सकता। मोबाइल नंबर मिलने के बाद कंपनी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी जाती है। अगर शातिर ने अपनी आईडी पर सिम लिया है तो वह पकड़ में आ जाता है। अगर उसने फर्जी आईडी पर सिम इशू कराया है तो पकड़ना मुश्किल होता है। पुलिस की कोशिश होती है कि लड़कियों से जुड़े मामलों का जल्द से खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

--धूमनगंज की रहने वाली रजनी की फेक प्रोफाइल बनाकर शातिर ने उसके होने वाले वाले पति को अश्लील तस्वीरें भेज दीं। पता चलने पर धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
-- जार्जटाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा को उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों ने बताया कि उसकी प्रोफाइल में गंदी तस्वीरें अपलोड हो रही हैं। पता चला कि पूजा के ही एक पुराना परिचित पासवर्ड जानता था। उसी ने यह हरकत की है।

--कर्नलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रश्मि के दोस्तों और रिश्तेदारों को उसके नाम पर फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट गई। इसके साथ ही फेसबुक और मैसेंजर पर अश्लील तस्वीरें अपलोड शुरू हो गया। शातिर ने रश्मि की नई फेक प्रोफाइल बनाकर करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को अश्लील तस्वीरें भेज दी थीं। कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
(लड़कियों के नाम परिवर्तित कर दिए गए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed