फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Criminals busy decorating the house of Raju Pal murder shooter's son, video viral

प्रयागराज : राजू पाल हत्याकांड के शूटर के बेटे के घर सजी फड़ में जुटे अपराधी, वीडियो वायरल

Thu, 17 Aug 2023 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 11:58 AM IST
सार

गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य था, जिसकी कोराेना काल में मौत हो गई। वह राजूपाल हत्याकांड में भी नामजद हुआ था। वर्ष 2021 में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में उसके घर पर भी बुलडोजर चला था। 12 अप्रैल को अतीक के जिन करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था, उनमें गुलफुल का बेटा वदूद भी शामिल था।

विज्ञापन
Criminals busy decorating the house of Raju Pal murder shooter's son, video viral
अतीक के शूटर के बेटे के घर सजी फड़, जिसमें अपराधियों का हुआ जमावड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद नहीं रहा, लेकिन उसके गुर्गों का खेल अभी जारी है। ऐसा ही एक मामला एयरपोर्ट के बजहा गांव में सामने आया है। यहां अतीक के करीबी शूटर गुलफुल के बेटे जैद के घर सजी जुए की फड़ में अपराधियों का जमावड़ा हुआ। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य था, जिसकी कोराेना काल में मौत हो गई। वह राजूपाल हत्याकांड में भी नामजद हुआ था। वर्ष 2021 में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में उसके घर पर भी बुलडोजर चला था। 12 अप्रैल को अतीक के जिन करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था, उनमें गुलफुल का बेटा वदूद भी शामिल था।
विज्ञापन


अब उसके दूसरे बेटे के घर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में घर के भीतर जुए की फड़ सजी और वहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गुलफुल के बेटे जैद के घर का बताया जा रहा है, जो एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बजहा गांव में है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में कई लोग ताश के पत्ते और नोट फेंकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो के आधार पर ही पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि आए दिन झगड़ा मारपीट होने से इलाके के लोग परेशान हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की ओर से दबिश दी गई, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। डीसीपी नगर की ओर से जानकारी दी गई कि थाना प्रभारी को उक्त स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed