फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth violence in the city has been in the army recruitment

सेना भर्ती में आए युवकों ने शहर में किया उत्पात

Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth violence in the city has been in the army recruitment
सेना भर्ती के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सेना भर्ती में तमाम जिलों से आए हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार रात और मंगलवार दिन भर शहर में खूब उत्पात किया। राहगीरों से मारपीट, पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही जमकर लूटपाट भी की। अभ्यर्थियों ने एक कांग्रेस नेता के पुत्र, दो कारोबारियों समेत तमाम लोगों से रात में लूटपाट की। दूधियों को लूटा तो बसों-कारों को रोककर छीनाझपटी भी की। ठेले पलट दिए और ब्रेड समेत खाने-पीने की चीजें लूटकर खा लीं। रात में ही पुलिस अधिकारी सड़कों पर निकले, लेकिन उपद्रवियों को काबू में नहीं किया जा सका, जिसकी वजह से मंगलवार को भी उपद्रव हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हाईकोर्ट के निकट पोलो ग्राउंड में आयोजित सेना भर्ती रैली में 40 जिलों से अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ आया। सोमवार शाम से ही बसों-ट्रेनो के जरिए युवकों की भीड़ शहर पहुंचने लगी थी। रात होने तक सिविल लाइंस और रेलवे स्टेशन सिटी साइड के आसपास  युवकों का हुजूम दिखने लगा। ग्रामीण इलाकों से आए युवक हुड़दंग करने लगे। आधी रात होने तक जंक्शन के निकट होटलों-रेस्तरां में ये युवक खाने के लिए मारपीट पर उतारू हो गए। दो रेस्टोरेंट में वेटरों से मारपीट पर खलबली मच गई थी। पुलिस बल पहुंचा तो स्थिति काबू में की जा सकी।
विज्ञापन


स्टेशन रोज पर ठेला वालों के साथ भी युवकों की भीड़ ने मुफ्त में खाने के लिए मारपीट की। कई ठेलों से खाने-पीने के सामान लूट लिए। देर रात हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ सिविल लाइंस से लेकर चौफटका, पानी टंकी, लीडर रोड, हाईकोर्ट के आसपास लुटेरों की तरह लूटपाट पर उतारू हो गई। कार या बाइक पर गुजर रहे लोगों को रोककर युवकों ने पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए। रात में शादी समारोह से घर लौट रही महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़खानी, खींचतान और अश्लील हरकत की। यहां तक कि रिक्शा पर जा रही महिलाओं के दुपट्टे और हाथ भी पकड़ लिए। चीखपुकार मचाने पर भी युवकों की भीड़ पर कोई असर नहीं हो रहा था, बल्कि वे और भी उग्र हो जा रहे थे इसलिए महिलाओं को शर्मसार होकर चुपचाप वहां से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की भीड़ ने रात से लेकर सुबह तक चौफटका से लेकर हाईकोर्ट तक जगह-जगह पर दो पहिया और फोर व्हीलर गाड़ियों तथा मालवाहक वाहनों को रोककर लूटपाट की। विरोध पर गाड़ियों में डंडे और ईंट-पत्थर चलाकर तोड़फोड़ भी कर डाली। गाड़ियों को रोककर युवकों ने उसमें बैठे लोगों से पैसे और मोबाइल छीन लिए। ऐतराज जताने पर पीटा और गालियां दीं। इस बारे में पता चलने पर एसपी क्राइम समेत दूसरे अफसरों ने रात में गश्त की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।

भोर में कांग्रेस नेता तारिक सईद अज्जू के पुत्र जोएद प्रतापगढ़ से सफारी गाड़ी में मुंडेरा में अपने घर लौट रहे थे तभी सेना भर्ती अभ्यर्थियों की भीड़ ने उन्हें भी सप्लाई डिपो के पास रोक लिया। युवकों ने जोएद से पैसे मांगे और इनकार पर मारपीट पर उतारू हो गए। जोएद ने जेब से पैसेे निकालकर 50 रुपये देने की कोशिश की लेकिन युवकों ने पूरे डेढ़ हजार रुपये छीन लिए। गाड़ी को भी खासा नुकसान पहुंचाया।

कई कारों को रोककर यूं ही लूटपाट की गई। ब्रेड के पैकेट लादकर जा रही मालवाहक गाड़ी को भी भीड़ ने रोका। हड़बड़ी में ड्राइवर ने मोड़ने की कोशिश की तो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इसके बाद युवकों ने गाड़ी से ब्रेड के पैकेट निकाल लिए। ग्रामीण इलाकों से बाइक पर टंकियों में दूध लेकर आए दूधियों को रोककर युवकों ने दूध पी डाले। फल, सब्जियां तक लूटकर युवकों ने खाए और सड़क पर फेंक दिए। मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक युवकों ने हाईकोर्ट से लेकर पानी टंकी और बस अड्डे तक जगह-जगह खाने-पीने की दुकानों में मारपीट और पथराव किए। बवाल ज्यादा बढ़ा तो सिविल लाइंस और बाकी इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने कई जगह उपद्रवियों को लाठी पटक दौड़ाया।

सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवकों ने जरा भी अनुशासन नहीं दिखाया। लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ तो युवक करते ही रहे, वे कैंट इलाके में सदर बाजार के एक मकान में घुस गए। उन्होंने मकान में तोड़फोड़ की। गमले पटक दिए। परिवार के लोगों को गालियां दी और धमकाया। सोमवार रात की इस घटना की जानकारी पाकर कैंट थाने की पुलिस पहुंची और सात युवकों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कई और मकानों पर आधी रात युवकों ने पत्थर चलाए। घबराकर लोग बाहर निकले तो उन्हें बुरा-भला कहा गया।

शहर में सेना भर्ती अभ्यर्थियों की अराजकता के लिए पुलिस-प्रशासन की लापरवाही कही जा रही है। भर्ती रैली में हजारों युवकों के आने की संभावना थी मगर उन्हें काबू में रखने के लिए पुलिस-पीएसी या आरएएफ की तैनाती नहीं की गई थी। नतीजा यह रहा कि युवकों ने खुलकर बवाल किया और झेलना पड़ा शहर के लोगों को। हालांकि, एसएसपी केएस इमैनुएल का कहना है कि पुलिस बल की तैनाती की गई थी लेकिन युवक ऐसी अराजकता करेंगे इसका अंदाजा नहीं था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सक्रिय होकर उपद्रवियों को नियंत्रित किया। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को काबू में रखने के लिए आरएएफ की तैनाती कर दी गई है। पुलिस-पीएसी भी मुस्तैद है। 


अभ्यर्थियों की भीड़ में फंसकर लूटपाट का शिकार हुए एक दूधिए ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि मालवीय नगर में रहने वाले अनुराग श्रीवास्तव ने शिकायत की है कि वह बाइक पर जा रहा था तभी युवकों ने रोककर मारपीट की और दूध पलट दिया। पैसे भी छीन लिए। सीओ का कहना है कि अगर कोई और भी शिकायत करता है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed