{"_id":"590a44894f1c1b810d44221e","slug":"youth-murders-in-beer-lines-in-beer-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में बियर पीने के झगड़े में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस में बियर पीने के झगड़े में युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन क्षेत्र में हाईकोर्ट रोड के पास एक चिकन शाप पर बुधवार की रात बियर पीने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान राज रूपपुर निवासी अनुराग पाठक (28) पुत्र कमलेश पाठक की सफारी सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पु्िलस गंभीर रुप से घायल को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। खबर पाकर अनुराग के परिजन रोते पीटते पहले घटना स्थल फिर वहां से अस्पताल पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजू चिकन शाप पर अनुराग तथा कुछ युवक बियर पीने के साथ-साथ खाना खा रहे थे। उसी समय उनकी आपस में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनकी भी नहीं चली। तभी अचानक वहां पहुंचे सफारी सवार युवकों ने अनुराग को घेर लिया और उनमें से एक ने उसके सीने पर गोली मारी। गोली लगते ही अनुराग जमीन पर गिर गया। फायरिंग से चिकन शाप तथा आसपास अफरा तफरी मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। यह जानकारी किसी व्यक्ति ने 100 डायल और थाना प्रभारी सिविल लाइंस को दी। सूुचना पर वहां पहुंची पुलिस ने घायल अनुराग को उठाया और अस्पताल ले गई, जहां इमरजेसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बियर पीने के झगड़े में गोली चलने की बात सामने आई है। मौके पर किसी ने सफारी सवार युवकों के बारे में जानकारी नहीं दी है। अनुराग के परिजनों को घटना की जानकारी देकर बुला लिया है। देर रात पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारण की जांच की जा रही है।