{"_id":"5787e7fc4f1c1bb17b13d8ad","slug":"young-bike-rider-died-after-being-crushed-by-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया-कोखराज हाईवे पर सोरांव ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार सुबह दो बाइक की आपस में हुई भिड़ंत से सड़क पर गिरे युवक को टैंकर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सोरांव समेत कई थानों की फोर्स पहुंची और समझाबुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
सोरांव में उसरही गांव के मुंशी रजा सिलाई करते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे से छोटा आफताब (25) गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे अपने एक दोस्त मोहम्मद सारिक (26) निवासी कैथाना फूलपुर के साथ बाइक से सोरांव किसी काम से जा रहा था। इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर आफताब की बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से सीधी जा भिड़ी। भिड़ंत के बाद आफताब बाइक से छिटककर दाहिनी ओर सड़क पर गिरा। तभी सोरांव की ओर से आ रहे बेकाबू टैंकर ने उसे कुचल दिया।
आफताब की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। कुछ देर में पास स्थित गांव से उसके घरवाले भी आ गए। ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सोरांव लाल प्रताप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर रास्ता खुलवाया। आफताब की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आफताब सऊदी अरब में नौकरी करता था। वह ईद मनाने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया था। वह सऊदी अरब लौटने की तैयारी कर रहा था। तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे से उसके घरवालों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। आफताब अविवाहित था।