{"_id":"577185674f1c1bc77379bd94","slug":"woman-killed-after-rape-thrown-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद युवती को मारकर फेंका जंगल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद युवती को मारकर फेंका जंगल में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसेहटा गांव के पास जंगल में सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर नाखूनों के जख्म थे। आशंका है कि युवती को गैंगरेप रेप के बाद मारकर लाश जंगल में ठिकाने लगा दी गई थी। शौच को निकले लोगों ने युवती की लाश देखी तो हल्ला मचा। वहां भीड़ लगी तो फूलपुर पुलिस पहुंची। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो सीलकर पोस्टमार्ट्म हाऊस भेज दिया गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी छोर पर जौनपुर-प्रतापगढ़ सीमा स्थित चक शेष अहमद उर्फ कुसेहटा गांव के निकट वन विभाग के जंगल में सोमवार सुबह लोगों ने अज्ञात युवती का शव देखा। तकरीबन 23-24 साल की उस युवती के शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर कई जगह नाखूनों से नोंचने के भी निशान दिखे। हल्ला मचा तो वहां भीड़ लगती गई। फिर कोतवाली फूलपुर प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव भी पहुंच गए। शव के निरीक्षण से पुलिस को भी शक है कि युवती को सामूहिक दुराचार के बाद मारकर फेंका गया था। युवती ने लाल रंग की लैगी और भूरे रंग की कुर्ती पहने थी। शव के निकट प्लास्टिक की चप्पल पड़ी थी। प्रतापगढ़ और जौनपुर पुलिस को भी युवती के लावारिस शव के बारे में सूचना दी गई है।