फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife of former officer raping a million Hdpe

पूर्व अफसर की पत्नी से रेप, एक करोड़ रुपये हड़पे

Mon, 08 Dec 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wife of former officer raping a million Hdpe

विज्ञापन
झूंसी (इलाहाबाद)। विभिन्न देशों के दूतावास में तैनात रहे भारतीय विदेश सेवा के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को तंत्र-मंत्र के नाम पर झांसा देकर एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए और बलात्कार भी किया गया। आरोपी पिता-पुत्र यहां झूंसी इलाके के रहने वाले हैं। दिल्ली में रहने वाली पीड़ित महिला तीन साल से कानूनी कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर काट रही थी। शनिवार रात एसएसपी के आदश पर झूंसी थाने में नामजद केस लिखा गया।

रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी अब 65 साल की हैं। उनका आरोप है कि परिवार वालों के दबाव पर पति ने उनके खिलाफ तलाक का केस कर दिया। उनकी कोई औलाद नहीं है और न तो मां-बाप हैं। ऐसे में वह बेसहारा हो गईं। मुश्किल में घिरी महिला को मार्च 2009 में टीवी पर पंडित सुरेश पांडेय का विज्ञापन दिखा। आरोप है कि उन्होंने पंडित सुरेश से संपर्क किया तो उन्हें झूंसी के नव चैतन्यपुरी कॉलोनी में रहने वाले सुधाकर उपाध्याय से मिलने को कहा। महिला से पंडित ने कहा कि उपाध्याय वकील होने के नाते उनकी कानूनी मदद करेंगे साथ ही तंत्र-मंत्र से भी समस्या हल कराएंगे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उन्होंने सुधाकर उपाध्याय से संपर्क किया। सुधाकर और उनका बेटा रत्नाकर उन्हें असम में मां कामाख्या मंदिर ले गए। वहां अनुष्ठान के नाम पर उनसे मोटी रकम ली गई। फिर गेस्टहाउस में ले जाकर उन्हें नशीली गोली के जरिए बेहोश कर बलात्कार भी किया गया। असम और झूंसी में अनुष्ठान का झांसा देकर उनसे एक करोड़ पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सुधाकर से ऐतराज जताया तो आरोप है कि वे भी कन्नी काटने लगे। दिल्ली में सफदरजंग इलाके में रहने वाली पी़िड़त महिला ने जुलाई 2011 में ही झूंसी थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। तब से वह कई बार दिल्ली से यहां न्याय के लिए आ चुकी थीं। शनिवार को भी उन्होंने यहां अफसरों से मिलकर फरियाद की। अफसरों के आदेश पर शनिवार रात झूंसी थाने में सुधाकर और रत्नाकर उपाध्याय के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, रेप का केस लिखा गया। इंस्पेक्टर झूंसी अशोक निगम ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed