फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wife dropp

पत्नी को छोड़कर भागा, मां ने घर से निकाला

Sat, 21 Jan 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
wife dropp
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
खीरी थाना क्षेत्र के खूंटा गांव के रहने वाले एक युवक ने मुंबई में शादी की। बेटा हुआ। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर भाग आया। खीरी थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस को सारी कहानी बताई। थाने में चली पंचायत में युवक की मां ने युवती को अपने घर में रखने से इंकार करते हुए बेटे को भी घर से निकाल दिया। पंचायत में तय हुआ कि युवक अपनी पत्नी को लेकर मुंबई में साथ रहेगा। वह अपनी पत्नी के साथ यहां घर में नहीं रहेगा।
विज्ञापन


खूंटा गांव का रहने वाला मनोज सोनी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसने वहां नई मुंबई के अमलहार थाना क्षेत्र के भीमनगर की रहने वाली निशा पुत्री अुर्जन बिडकर से शादी कर ली। उसे बेटा हुआ। नवंबर में मनोज बिना बताए गायब हो गया। वह गांव लौट आया। 16 नवंबर 2016 को निशा ने अमलहार में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद वह अपनी मां नीलम बाई और पांच महीने के बेटे को लेकर खीरी थाने पहुंची। पुलिस से आपबीती बताई। इसके बाद मनोज अपनी मां और भाभी के साथ थाने पहुंचा। वहां घंटों पंचायत चली। मनोज की मां ने निशा को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया। तय हुआ कि मनोज पत्नी को लेकर मुंबई में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed