फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Viral threatening to demand a million porn photo

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे मांगे एक लाख

Thu, 03 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

जार्जटाउन इलाके में नौकर ने अपनी मालकिन के अश्लील फोटो मोबाइल में खींच लिए। फोटो दिखाकर वह ब्लैकमेल करने लगा और  रकम वसूलता लेकिन जब उसने मालकिन से 1 लाख रुपये मांगे तो उसने घरवालों को यह बता दिया। तब मामला जार्जटाउन थाने पहुंचा। पुलिस नौकर के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन

जार्जटाउन इलाके के एक शख्स की घर में मिठाई की दुकान है। उसके यहां नैनी का एक नौकर रवि काम करता था। रवि अक्सर सामान लेने के बहाने घर के अंदर जाता रहता था। इसी दौरान उसने मालकिन की अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद वह अक्सर फोटो सोशल साइट्स पर डालकर बदनाम करने की धमकी देता और इसके बदले रकम वसूलता। वह हजारों रुपये वसूल चुका था। 

विज्ञापन

लेकिन जब उसने एक लाख रुपये की मांग की तो युवती परेशान हो गई। उसने पूरे मामले की जानकारी पति को दी। तब मामला जार्जटाउन थाने पहुंचा और तहरीर दी गई। पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। एसआई शुभनाथ साहनी ने बताया कि नौकर फोटो सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देकर रकम की मांग करता था। रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed