फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vinay had taken with the intention of killing Alam

हत्या के इरादे से विनय को ले गया था आलम

Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vinay had taken with the intention of killing Alam
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विकास भवन कर्मचारी के बेटे विनय उर्फ छोटू की हत्या में पकड़े गए मुख्य आरोपी आलम और उसके साथी अनवर को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। अन्य तीन आरोपियों बबलू, कल्लू और गयास की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी है। इंस्पेक्टर धूमनगंज, एसओ कैंट और क्राइम ब्रांच फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। शहर में मरियाडीह, हरवारा के अलावा कौशांबी जनपद में कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी आलम और बबलू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दो साल पहले विनय ने रुपये ब्याज पर लिए थे। लेकिन रकम लेने के बाद सूद तो दूर वह मूल रकम भी नहीं वापस कर रहा था। कुछ दिन बाद तो फोन भी नहीं उठाता और घर पर भी नहीं मिलता था। काफी दिनों से उसकी तलाश में लगे थे। आलम ने बताया कि उसने ठान लिया था कि अब विनय रकम तो वापस देेने वाला नहीं है। लेकिन इसके बदले उसे सबक सिखाना जरूरी है। उसने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर सबक सिखाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब विनय घर आया तो आलम को इसकी जानकारी हो गई। वह उसे बुलाकर अपने साथ कार में ले गया। आलम विनय को कार में बैठाकर बमरौली इलाके के बरेठा बाग में ले गया। सूनसान बाग में विनय क ो आलम ने अपने साथियों कल्लू, बबलू और गयास के साथ लात-घूंसो से पीटा। वह अचेत हो गया तो छोड़ दिया। उसी दिन शाम को रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास स्थित गंगा में फेंककर अपने-अपने घर चले गए। लेकिन दूसरे दिन से जब पुलिस सक्रिय हुई तो घर से फरार हो गए। सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियेां को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed