{"_id":"1596733c52d7e08afa657cdbcd25ccbe","slug":"unknown-vehicle-crushing-fifth-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन से कुचलकर पांचवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन से कुचलकर पांचवीं के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
कौड़िहार। नवाबगंज के मसूंराबाद चौराहे के पास शनिवार शाम को दुकान पर सामान लेने गए पांचवीं के छात्र को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोग घायल छात्र को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।
मंसूराबाद की रहने वाली रुकइया बानो मायके में रहती हैं। उनका 12 साल का बेटा मो. हुसैन पांचवीं का छात्र था। वह शाम को घर से सामान लेने चौराहे पर गया था। हुसैन सड़क पार कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारते हुए भाग निकला। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घायल हुसैन को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पांच साल पहले पति से तलाक के बाद मायके में रह रही रुकइया इकलौते बेटे का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी।