फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two soldiers suspend to talk to Vinod B Lal on phone

विनोद बी लाल को फोन पर बात कराने में दो सिपाही सस्पेंड

Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers suspend to talk to Vinod B Lal on phone
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल को न्यायालय परिसर में फोन पर वार्ता कराने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला पिछले बृहस्पतिवार का है। विनोद बी लाल को नैनी जेल से अलग से गाड़ी में जिला न्यायालय लाया गया और वहां नैनी जेल भेजा गया। इस बीच कोर्ट परिसर में विनोद बी लाल ने फोन पर किसी से बात की। इसका वीडियो वायरल हुआ तो शासन को भनक लगी। जिसके बाद एसएसपी को इसकी जांच करने का आदेश मिला। एसएसपी ने जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया। अब आरआई से जवाब तलब करने के साथ पूरे मामले की जांच एसपी प्रोटोकाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बिना मान्यता के कॉलेज संचालन और कई करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार विनोद बी लाल को चार जनवरी को जिला न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। वायरल वीडियो में विनोद पुलिस कस्टडी में काफी देर तक मोबाइल पर बात करते दिख रहे हैं। कोर्ट परिसर में मौजूद कई लोगों ने उनको बात करते देखा। उसी में किसी ने वीडियो और फोटो बनाकर उसे वायरल कर दिया। यह फोटो और वीडियो सीएम सचिवालय और मुख्य सचिव तक पहुंच गए हैं। लखनऊ से इन फोटो और वीडियो को जांच कराकर कार्रवाई के आदेश जारी हुए तो खलबली मच गई। इसके बाद एसएसपी ने जांच सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र को सौंपी। उन्होंने जांच में पाया कि वीडियो और फोटो सही है और पुलिस कस्टडी में मोबाइल फोन पर वार्ता हुई है। अब यह जांच की जानी है कि बात किसके फोन से की गई और किससे कराई गई। प्रथम दरृष्टया मामला सही साबित होने पर एसपी प्रोटोकॉल को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। निलंबित सिपाहियों के बयान भी दर्ज होने हैं।
विज्ञापन


‘अभियुक्त विनोद बी लाल की पुलिस कस्टडी में मोबाइल पर बात होना गंभीर मामला है। जिसकी जांच एसपी प्रोटोकाल के स्तर से कराई जा रही है। इस प्रकरण में प्रथमदृष्टया दो सिपाहियों को दोषी मानकर निलंबित कर दिया गया है।’ आकाश कुलहरि, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed