फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two million arrested for two million robbery in Mumbai

मुंबई में दो करोड़ की डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two million arrested for two million robbery in Mumbai
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुंबई में 27 अक्टूबर को एक बड़े व्यापारी के घर दो करोड़ की लूट के मामले में एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बैंक रोड के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथियों के पकड़े जाने के बाद दोनों इलाहाबाद भाग आए थे। यहां सिविल लाइंस में एक होटल में रुकने के बाद दोनों कौशांबी एक परिचित के घर ठहरे थे।
विज्ञापन


मुंबई के वासी इलाके के सेक्टर 17 में रहने वाले व्यवसायी अरुण मेकुदाले के घर 27 अक्टूबर को दो करोड़ नकद और लाखों के आभूषणों की डकैती हुई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से मुंबई क्राइम ब्रांच ने उमर नाम के बदमाश को पहचान लिया था, जो पहले ही लूट में जेल जा चुका था। उसी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया था। पुलिस ने सुभाष पाटिल, मुन्ना, सनी, खुशी और अनीता मसाने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में ठाणे वेस्ट के रहने वाले शंकर रामचंद्र तेलंगे और फिरोज शेख का का नाम पता चला था। उनके मोबाइल की लोकेशन इलाहाबाद में मिली तो क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ के एसएसपी से संपर्क किया। उन्होंने इलाहाबाद यूनिट के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान को लगाया तो बदमाशों की खोजबीन शुरू हो गई। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी रविवार को यहां पहुंच गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को एसटीएफ इंस्पेक्टर अजय सिंह, इंस्पेक्टर अतुल सिंह की टीम ने मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के साथ कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बैंक रोड से शंकर तेलंगे और फिरोज शेख को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लगभग साढ़े छह लाख रुपये बरामद हो गए। दोनों से पूछताछ में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक शंकर मुंबई में माडलिंग के अलावा बालू के ठेके का भी काम करता था। पिछले साल नोटबंदी के बाद उसके कई करोड़ रुपये फंस गए थे। इसी के बाद वह फिरोज और सुभाष आदि के साथ अपराध की दुनिया में उतरा और लोगों से छोटे-मोटे फ्राड करने लगा। उन्होंने अपने गिरोह में खुशी और अनीता मसाने को शामिल किया। अनीता ने व्यवसायी अरुण मेकुदाले के घर करोड़ों रुपये होने की मुखबिरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के बाद 11 लोगों की टीम ने प्लानिंग की। खुशी ने कूरियर गर्ल बनकर व्यवसायी का दरवाजा खुलवाया और आधा दर्जन बदमाशों ने घर की महिलाओं को बंधक बनाकर कुछ ही देर में दो करोड़ नकद और लाखों के गहने लूट लिए। सुभाष के घर लूट के रुपयों का बंटवारा हुआ। इसी बीच जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कुछ लोगों को पकड़ा तो शंकर और फिरोज इलाहाबाद भाग आए। यहां तीन दिन सिविल लाइंस के एक होटल में बिताने के बाद वे मुंबई के ही एक कारोबारी के घर रहने के लिए चले गए। दोनों की प्लानिंग मंगलवार को इलाहाबाद से निकलने की थी, उससे पहले ही दोनों को दबोच लिया गया।

व्यवसायी अरुण के घर में करोड़ों रुपये होने की मुखबिरी करने वाली अनीता मसाने मुंबई पुलिस के सिपाही की पत्नी है। वह शंकर और सुभाष से संपर्क में आने के बाद अपराधी बन गई। उसने यह भी मुखबिरी की थी कि व्यवसायी के घर सीसीटीवी नहीं लगा है लेकिन गिरोह की किस्मत खराब थी। घटना से ठीक एक दिन पहले व्यवसायी ने घर पर सीसीटीवी लगवाया था। फुटेज मिलने के बाद पुलिस एक बदमाश उमर को पहचान लिया और मामले का खुलासा हो गया।


मुंबई की सनसनीखेज डकैती में शंकर और फिरोज के पकड़े जाने के बाद कुल मिलाकर सात बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। सुभाष पाटिल, मुन्ना, खुशी, शनि और अनीता के पास 55 लाख बरामद हो चुके हैं। शंकर और फिरोज से लगभग साढ़े छह लाख बरामद हो गए। उन्होंने बताया कि 25-30 लाख रुपये उन्होंने घर पर छिपाए हैं। कर्नलगंज थाने में लिखापढ़ी के बाद पैसों की बरामदगी के लिए मुंबई पुलिस दोनों को फ्लाइट से मुंबई ले गई है। अभी चार लोगों की गिरफ्तारी बची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed