फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two killed in truck crushed by uncontrollable , three injured

बेकाबू ट्रक से कुचलकर दो की मौत, तीन घायल  

Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two killed in truck crushed by uncontrollable , three injured
accident - फोटो : graphic
उतरांव के भदवां गांव में शनिवार बेकाबू ट्रक ने खलबली मचा दी। ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ाया तो चालक ट्रक लेकर भागा। आगे जाकर अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे तरबूज लेने खड़ी महिला और तीन बच्चों को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। कंट्रोल रूम की सूचना पर हंडिया पुलिस ने चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन


उतरांव के भदवां नब्बे चौराहा का दौलतराम (55) घर के बाहर छप्पर उठा रहा था। तभी बल्दियां से हंडिया की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने दौलतराम को कुचल दिया। अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद खलबली मच गई। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक को केबिन से पकड़कर नीचे खींचने लगे, लेकिन किसी तरह ग्रामीणों को चंगुल से बचकर चालक ट्रक लेकर भागा। रफ्तार अधिक होने के चलते आगे जाकर ट्रक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


भदवां चौराहे के पास ठेले में टक्कर मारते हुए महिला और तीन बच्चों को कुचल दिया। टक्कर के बाद चौराहे पर खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो सायमा (10) पुत्री इश्तियाक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां जरीना (42) और बहन रोजी (15) और भतीजा साहिल (8) खून से लथपथ तड़प रहे थे। सूचना पाकर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उठाया और अस्पताल भेजा। जबकि सायमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना कंट्रोल को कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते हंडिया पुलिस ने घेरेबंदी कर चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया। उधर हादसे के बाद दौलतराम और इश्तियाक के घर कोहराम मचा हुआ है। दौलतराम की पत्नी तारावती और दोनों बेटों का रोकर बुरा हाल है। जबकि सायमा कक्षा तीन की छात्रा थी। तीन बहनों और दो बेटों में सबसे छोटी थी। उसके पिता इश्तियाक सऊदी अरब में रहते हैं। इश्तियाक की पत्नी जरीना बेटी सायमा, रोजी और बेटी के बेटे साहिल को लेकर चौराहे पर तरबूज खरीदने गई थी। तभी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed