फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two dozen stolen bike recovered , two were arrested for vicious

दो दर्जन चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर दबोचे गए

Sat, 09 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 09 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two dozen stolen bike recovered , two were arrested for vicious
इलाहाबाद। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की दो दर्जन बाइक बरामद की हैं। शातिर चोरी की बाइक  का फर्जी कागज तैयार कर बेच देते थे। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस बड़ी सफलता पर आईजी जोन ने टीम को 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। इस गिरोह के सरगना को पांच साथियों संग गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एसएसपी वीपी श्रीवास्तव ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार रात साइबर क्राइम सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय और इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय और चौकी प्रभारी सूरजकुंड सतीश कुमार राय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि शातिर वाहन चोर ललितनगर कॉलोनी में छिपे हुए हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर अंबेडकरनगर के कबही गांव के अयोध्या प्रसाद और इसी जिले के सुतहरपारा गांव के कुलदीप कुमार उर्फ बाबूराम को दबोच लिया। दोनों शातिरों की निशानदेही पर ललितनगर के एक खंडहरनुमा मकान से दो दर्जन चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी की बाइक के फर्जी कागजात तैयार जिले के बाहर और दूसरे राज्य में भी बेचते हैं। एक वाहन पर 20 से 25 हजार रुपये मिल जाते हैं।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना गजेंद्र सिंह उर्फ राजू है। जिसे उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार सिविल लाइंस और साइबर क्राइम सेल की टीम 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चोरी की 10 बाइक भी बरामद की थीं। आरोपियों ने बताया कि बाइक बेच अपना हिस्सा लेने के बाद शेष रकम सरगना की महिला मित्र के खाते में जमा करते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की चोरी की कमाई से बनाई संपत्ति को जब्त कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में जिन आरोपियों का नाम सामने आया है उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। टीम में साइबर क्राइम सेल के सिपाही राजेश कुमार, सोनू यादव, प्रीतम सिंह, इंद्रमणि उपाध्याय और कोतवाली के सिपाही जय प्रकाश, समरेंद्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोर गिरोह के सरगना गजेंद्र सिंह उर्फ राजू की महिला मित्र बिगहिया की वंदना क्राइम ब्रांच को गच्चा देने में सफल रही। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी बाइक बेचने के बाद गैंग लीडर के हिस्से की रकम वंदना के खाते में जमा करते हैं। इसके अलावा एक अन्य आरोपी फाफामऊ के मोहित कुमार यादव का भी नाम सामने आया है। दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इससे पहले बाइक चोरी में  श्वेता गुप्ता का नाम भी सामने आया है। जो पूरा गैंग संचालित करती है। लेकिन पुलिस उसे अभी तक नहीं गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed