फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two crooks rob delivery man was finally picked up

डिलेवरी मैन को लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन बुकिंग कर सामान मंगाने के बाद डिलेवरी मैन को लूटने वाले गिरोह के दो अपराधियों को औद्योगिक क्षेत्र मे्ं गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किया गया है। उनका तीसरा साथी नैनी जेल में बंद है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र इलाके में पिछले दिनों ऑनलाइन शापिंग कंपनी के कई डिलेवरी मैन से लूटपाट की घटनाओं के चलते क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय सोमवार सुबह लुटेरों की तलाश में आईटीआई के पास मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने पुलिस के साथ घेरकर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए लुटेरों में औद्योगिक क्षेत्र में चकिया महुआरी गांव निवासी नीरज सिंह और सीपक सिंह है। उनका तीसरा साथी प्रशांत सिंह उर्फ गोलू दिन पहले ही धोखाधड़ी केस में नैनी जेल में बंद है।
विज्ञापन


इन दोनों ने अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत कई ऑनलाइन शापिंग कंपनियों से सामान बुक कराया। फिर सामान पहुंचाने के लिए फोन करने वाले डिलेवरी मैन को सुनसान में बुलाकर उनके सारे सामान, नगदी, मोबाइल फोन लूट लिए। इस तरह से वे कई डिलेवरी मैन को लूट कर पैसे नशे में उड़ा चुके थे। इनमें सीपक सिंह कुछ साल पहले कत्ल के मामले में जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, उपनिरीक्षक नागेश सिंह,  एचसीपी जीतेंद्र पाल सिंह, अवधेंद्र तिवारी, पवन सिंह, रविसेन सिंह, अवनीश, अभय सिंह, दीपक सिंह, विनय राय आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed