{"_id":"1106017e64728b2db6554cd04e621ca5","slug":"two-contract-killers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सुपारी किलर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सुपारी किलर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ इलाहाबाद ने रामपुर क्राइम ब्रांच की मदद से सोमवार को दो सुपारी किलर को धरदबोचा। दोनों बदमाश मुरादाबाद के तीन प्रापर्टी डीलर की हत्या करने के इरादे से रामपुर पहुंचे थे। बदमाश किराए का कमरा लेकर टिके हुए थे। पकड़े गए सुपारी किलर में एक इलाहाबाद का तो दूसरा अमरोहा का है। एसटीएफ का दावा है कि इनको प्रापर्टी डीलर की हत्या की सुपारी नैनी जेल में सजा काट रहे कुख्यात अपराधी सुबहान ने दी थी।
एसटीएफ की इलाहाबाद यूनिट के एसआई अजय कुमार सिंह की टीम ने रामपुर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर गंज थाना क्षेत्र के बमनपुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास छापेमारी की। एसटीएफ ने बाइक सवार दो युवकों को धर लिया। युवकों के पास दो तमंचे और 15 कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों के नाम हैं अकिल उर्फ आसिफ उर्फ आशू तथा बबलू खान। अकिल करेली थाना क्षेत्र के शोलापुर का रहने वाला है। बबलू बछरायूं थाना क्षेत्र के मलेशिया गांव का निवासी है।
एसटीएफ एसआई अजय कुमार सिंह के मुताबिक आकिल और बब्लू सुपारी किलर हैं। बबलू के खिलाफ झूंसी थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट तथा धूमनगंज में लूट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
अकिल के खिलाफ हंडिया में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज है। दोनों को नैनी जेल में बंद मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाल बाग निवासी सुबहान पुत्र दूल्हे ने अपने तीन दुश्मनों को मारने की सुपारी दी थी। सुबहान की मुरादाबाद के प्रिंस रोड निवासी सरवर पुत्र जमील, मशकूर पुत्र जमील और कटघर थाना क्षेत्र के अखबार फैक्ट्री निवासी रजा पुत्र छिद्दा से रंजिश है। यह तीनों प्रापर्टी डीलिंग के साथ ही सट्टेबाजी के सुबहान के धंधे में टांग अड़ाते थे। एसटीएफ का दावा है सुपारी लेने के बाद दोनों आरोपी बदमाश रामपुर आकर रुक गए और यहां पर तीनों को मारने की योजना बना रहे थे। इसके लिए मुरादाबाद में तीनों ने रेकी भी की थी। दोनों बदमाशों के संपर्क में नैनी जेल में बंद सुबहान भी था। जेल से सुुबहान की दोनों से लगातार बातचीत हो रही थी।
एसटीएफ इलाहाबाद ने सोमवार को मुरादाबाद के खनन ठेकेदार की हत्या का खुलासा भी कर दिया। पकड़े गए बदमाश इलाहाबाद के अकिल और अमरोहा के बबलू खान ने मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी चच्चू उर्फ इमरान तथा मुरादाबाद के चक्कर की मिलक निवासी साबिर एवं रिजवान के साथ मिलकर चक्कर की मिलक निवासी खनन ठेकेदार गब्बर की 22 मई की रात हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी आरोपियों ने नैनी जेल में बंद सुबहान से संपर्क साधा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खनन ठेकेदार की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी को मुजफ्फरनगर पुलिस भी गिरफ्तार कर चुकी है। खनन ठेकेदार की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर में भी गत दिवस एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।