{"_id":"57cb3c034f1c1b64292cb0b3","slug":"two-bike-collision-two-dead-including-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक में टक्कर, छात्र समेत दो मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक में टक्कर, छात्र समेत दो मरे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदाबाद (इलाहाबाद)। हंडिया इलाके में शनिवार दोपहर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में छात्र आलोक कुमार यादव (15) समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस अनहोनी से मृतकों के घर-परिवार में कोहराम मच गया है इस हादसे में घायल और मरने वाले किसी भी शख्स ने हेलमेट नहीं लगा रखा था जबकि अब गाड़ी चालक केसाथ ही साथ बैठने वालों को भी सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बाबत लोगों में जागरूकता लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक सितंबर से अभियान शुरू कर रखा है।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे की घटना है। असढ़िया गांव निवासी राजमणि यादव की अजना गांव के पास मिठाई की दुकान है। वह दोपहर में अपने ही गांव के हसन अली खां (40) और कक्षा दस में पढ़ने वाले आलोक कुमार यादव (15) के साथ बाइक पर हंडिया कस्बा को रवाना हुआ था। बाइक हसन चला रहा था। वे अजना के पास पहुंचे तभी एक बग्घी को ओवरटेक करते ही सामने से दूसरी बाइक आ गई। तेज रफ्तार होने की वजह से दोनों में टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर मौजूद पांच लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। वहां भीड़ लग गई। पहली बाइक पर मौजूद आलोक कुमार की मौत हो चुकी थी। हसन और राजमणि गंभीर घायल थे। दूसरी बाइक पर कनकपुर गांव निवासी अजय गुप्ता (22) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की मौत हो गई थी। साथ मौजूद सफाई कर्मचारी तीरथराज यादव (32) को गहरी चोट पहुंची थी। खबर पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों परिवार के लोग भी आ गए। आलोक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है बीनू। हादसे का दूसरा शिकार अजय तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो भाई विनय और सचिन मुंबई में नौकरी करते हैं। पिता ओमप्रकाश किसान हैं। दोनों बाइक पर चालक समेत पांच लोग थे लेकिन किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट लगाए होने पर आलोक और अजय की जान बच सकती थी।