फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested, main accused TTE still absconding

दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी टीटीई अब भी फरार

Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, main accused TTE still absconding
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एलएलबी छात्र दिलीप कुमार सरोज की हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें टीटीई का ड्राइवर रामदीन मौर्य और एक अन्य आरोपी ज्ञानप्रकाश अवस्थी शामिल है। हालांकि मुख्य आरोपी टीटीई विजय शंकर सिंह अब भी फरार है। घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


शहर मेें रहकर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से एलएलबी कर रहे छात्र दिलीप कुमार सरोज को शुक्रवार की रात एक रेस्टोरेंट में बेरहमी से पीटा गया था, जिससे वह कोमा में चला गया था और रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई थी। बवाल का अंदेशा देखते हुए आननफानन में पुलिस ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर जानकारी दी कि दिलीप पर हमला करने वालों में शामिल होटल के वेटर मुन्ना सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि मुख्य आरोपी वाराणसी में तैनात टीटीई विजय शंकर सिंह है। उसके साथ ही दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगी क्राइम ब्रांच समेत तीनों टीमों ने रात भर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। कुछ टीमें गैरजनपद भी पहुंची। सोमवार सुबह पुलिस ने रामदीन मौर्य पुत्र भवानी प्रसाद मौर्य (निवासी अतरसुमा कला, थाना कोडेभार, सुल्तानपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रामदीन आरोपी टीटीई का ड्राइवर है। वीडियो फुटेज में टीटीई के अलावा एक अन्य व्यक्ति जो बेसुध पड़े दिलीप पर ईंट से हमला करता दिख रहा है, वह रामदीन ही है। इसके अलावा शाम को पुलिस ने दावा किया कि एक और हमलावर ज्ञान प्रकाश अवस्थी पुत्र राजकुमार अवस्थी (निवासी बेली रोड कटरा ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञानप्रकाश वीडियो फुटेज के द्वारा चिह्नित किया गया चौथा हमलावर है। पुलिस के मुताबिक, ज्ञानप्रकाश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed