{"_id":"5854444d4f1c1b310e64a343","slug":"two-accused-arrested-in-siats-organically-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शियाट्स में बवाल काटने के दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शियाट्स में बवाल काटने के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शियाट्स में बुधवार शाम शिक्षकों, कर्मचारियों की पिटाई, धमकी और डकैती के मामले में नैनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले आरोपी मो. सैफ को पुराने यमुना पुल और दूसरे आरोपी सिराज को नैनी से पकड़ा गया। अदालत में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में इन दोनों के साथ पूर्व सांसद अतीक अहमद, छात्र दिव्यांशु कुंदल और नाजिर के खिलाफ भी नैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
शियाट्स (सैम हिगिनबॉटम इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज) में बुधवार सरेशाम हुई गुंडई के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन सत्ताधारी दल से जुड़े पूर्व सांसद अतीक अहमद के नामजद होने से पुलिस बैकफुट पर थी। गुरुवार दोपहर पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी और एडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश भर के ईसाई संस्थानों को बंद करने की चेतावनी भी दी गई थी।
शियाट्स के पीआरओ रमाकांत दुबे का आरोप था कि मुक दमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों क ो गिरफ्तार नहीं कर रही है जबकि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात आरोपियों की तलाश में करेली, शाहगंज समेत कई इलाकों में दबिश दी। शुक्रवार भोर में नैनी इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने पुराने यमुना पुल पर शियाट्स से निष्कासित छात्र मो. सैफ और नैनी इलाके से सिराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और मेडिकल के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।