फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Try to cut ATM from gas cutter in Naini

नैनी में गैस कटर से एटीएम काटने की कोशिश

Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Try to cut ATM from gas cutter in Naini
atm
नैनी कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बेखौफ चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटने की कोशिश की। वारदात जीतलाल चौराहे के पास स्थित वन इंडिया एटीएम में हुई। सुबह नगदी भरने पहुंचे सुपरवाइजर ने एटीएम की हालत देखी तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे कंपनी कर्मचारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की । हालांकि नैनी इंस्पेक्टर ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इंकार करते रहे।
विज्ञापन


नैनी में पीएसी कालोनी के पास जीतलाल चौराहा है। चौराहे के ठीक बगल वन इंडिया का एटीएम है। यहां कोई गार्ड तैनात नहीं है। एटीएम में नगदी भरने की जिम्मेदारी सिक्योर वैल्यू कंपनी की है। शुक्रवार सुबह यहां कंपनी के कर्मचारी नगदी डालने पहुंचे तो एटीएम की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों की मानें तो एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया था। साथ ही केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने सुनसान देख एटीएम काटने की योजना बनाई होगी। इसके लिए वह गैस कटर लेकर एटीएम केबिन के भीतर पहुंच भी गए। हालांकि चेस्ट पूरी तरह से काटा जाता, इससे पहले ही किसी के आने की आहट पाकर चोर घबरा गए और फिर भाग निकले। सुपरवाइजर ने घटना की सूचना दी तो केयरटेकर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। दोपहर में उन्होंने नैनी पुलिस को लिखित शिकायत दी। हालांकि पुलिस ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार करती रही। इंस्पेक्टर नैनी पीके मिश्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


एटीएम काटने की कोशिश की इस घटना से पुलिस के रात्रि गश्त के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर दो-दो गेस्ट हाउस हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों जगहों पर बुधवार रात शादियां भी थीं। इसके बावजूद चोरों का एटीएम काटने की कोशिश करना बताता है कि वह किस कदर बेखौफ थे। सवाल यह भी है कि आखिर रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कैसे भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी पुलिस की इसी लापरवाही की बदौलत कुछ साल पहले मेवालाल बगिया चौराहे के पास स्थित यूको बैंक में लाखों रुपये की चोरी हुुई थी। तब खिड़की काटकर घुसे चोरों ने गैस कटर से स्ट्रांग रूम का दरवाजा काटकर बैंक से लाखों रुपये उड़ा दिए थे। इस घटना के बाद पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे।


इंस्पेक्टर भले ही मामले की जानकारी से इंकार करते रहे, हालांकि उनके ही अफसरों ने स्वीकार किया कि घटना की शिकायत मिली है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कंपनी और केयरटेकर की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। शाम को एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed