फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   trucks struck in fog, one died

घने कोहरे में भिड़े कई ट्रक, एक ड्राइवर मरा

Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हंडिया-कोखराज फोरलेन हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। मंगलवार भोर में भी इस हाईवे पर एक के बाद एक करीब दर्जन भर ट्रक भिड़ते चले गए। इस घटना में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि कई चालक और खलासी घायल हुए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जबकि मृत चालक का शव चीरघर पहुंचाकर उसके परिजनों को खबर दी। ट्रकों की टक्कर से हाईवे पर कई घंटे तक जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन


घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना उपरहार गांव के सामने की है। मंगलवार भोर में घने कोहरे के दौरान एक के बाद एक कई ट्रक  एक-दूसरे से टकरा गए। जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो क्षतिग्रस्त ट्रकों को आपस में भिड़ा देख नवाबगंज थाने में खबर दी। पुलिस पहुंची और क्रेन बुलाया। सभी ट्रकों के केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को निकाला गया। उनमें  मऊ जनपद के चिरैयाकोट निवासी ड्राइवर जीतेंद्र चौहान (38) की मौत हो गई थी। उसका भाई संजय (32) गंभीर घायल था। वे दोनों कानपुर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। उनका ट्रक कोहरे में पहले से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया था। बाकी टकराए ट्रकों के घायल ड्राइवर झारखंड के महेंद्र बंडल (34 वर्ष), मध्य प्रदेश के नरेश पाल (30) को भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं हरियाणा जा रहा एक ट्रक टकराने के  बाद गड्ढे में पलट गया। इससे जीतेंद्र पासवान, दुर्गावती, तैमूर, तथा समीर अंसारी आदि जख्मी हो गये। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृत ट्रक ड्राइवर जीतेंद्र के घरवालों को फोन से जानकारी दी तो वे शाम तक यहां आ गए। एक बेटे की मौत और दूसरे के घायल होने से परिजन गम में डूबे रहे। दो रोज पहले भी कोहरे की वजह से फोरलेन हाईवे पर कई ट्रकों की टक्कर में दो ड्राइवर की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed