फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Toll Plaza will get rid of new Yamuna bridge, get rid of jam

नए यमुना पुल से हटेगा टोल प्लाजा, मिलेगी जाम से मुक्ति

Fri, 10 Aug 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Toll Plaza will get rid of new Yamuna bridge, get rid of jam
टोल प्लाजा
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने यमुना पुल पर स्थित टोल प्लाजा को शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया है। कुंभ से पहले नैनी टोल प्लाजा को शहर से करीब 15 किमी दूर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की शिफ्टिंग अलग-अलग तीन राजमार्गों पर की जाएगी। इसके लिए तीन नए टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि अक्तूबर तक शिफ्टिंग की जा सके। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल ने इस टोल प्लाजा को शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


शहर में जाम की एक बड़ी वजह बने यमुना पुल के टोल प्लाजा को शिफ्ट करने संबंधी आदेश एनएचआई के परियोजना निदेशक कार्यालय को प्राप्त हो गया है। परियोजना निदेशक एके राय ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एनएचआई प्रबंधन के निर्णय के अनुसार नैनी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के पथकर संग्रह को तीन अलग-अलग राज मार्गों पर शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर मुंगारी गांव के पास एक टोल प्लाजा बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। जबकि दूसरा इलाहाबाद-रीवा राजमार्ग पर हारो गांव के पास लगभग बनकर तैयार है। इसे चालू माह के अंत तक या सितंबर के पहले हफ्ते में ले लिया जाएगा। तीसरा टोल प्लाजा इलाहाबाद-बांदा राजमार्ग पर अमरेहा के पास बनाया जाएगा। इस टोल प्लाजा को अक्तूबर से पहले बना लिया जाएगा, ताकि कुंभ से पहले नैनी टोल प्लाजा की शिप्टिंग इन तीनों टोल प्लाजा पर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed